प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वयं इस आपदा को लेकर चिंतित : सावित्री ठाकुर

केंद्रीय राज्य मंत्री महिला एवं बाल विकास सावित्री ठाकुर ने मनाली, बंजार एवं सैंज क्षेत्र का दौरा किया और आपदा में हुए नुकसान का जायजा लिया। राज्य मंत्री ने पुरानी मनाली के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर स्थिति का अवलोकन किया

Sep 13, 2025 - 16:43
 0  41
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वयं इस आपदा को लेकर चिंतित : सावित्री ठाकुर
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - कुल्लू/मनाली     13-09-2025

केंद्रीय राज्य मंत्री महिला एवं बाल विकास सावित्री ठाकुर ने मनाली, बंजार एवं सैंज क्षेत्र का दौरा किया और आपदा में हुए नुकसान का जायजा लिया। राज्य मंत्री ने पुरानी मनाली के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर स्थिति का अवलोकन किया। नालसू और मनालसू नाला के आसपास बसे गांवों का भी जायजा लिया तथा स्थानीय लोगों से मिलकर उनकी कठिनाइयों को समझा। 

सावित्री ठाकुर ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी स्वयं इस आपदा को लेकर चिंतित हैं और प्रभावित परिवारों के पुनर्वास व सहायता के लिए केंद्र सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। राज्य मंत्री ने बताया कि पुरानी मनाली के आपदा प्रभावित क्षेत्रों के साथ ही सोलंग, पलचांग, समाहड़ और बहांग जैसे गांवों का भी दौरा कर हालात का जायजा लिया। यहाँ बादल फटने और अचानक आई बाढ़ से जनजीवन प्रभावित हुआ है। 

सीमा सड़क संगठन इन इलाकों में सड़कों के निर्माण और सुधार कार्य में जुटा हुआ है, ताकि लोगों को शीघ्र राहत मिल सके एवं यातायात सुचारू रूप से बहाल हो सके।  राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर ने मनाली सर्किट हाउस में आपदा की स्थिति को लेकर सीमा सड़क संगठन, भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण , जिला प्रशासन एवं संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ विस्तृत समीक्षा बैठक की।

बैठक में आपदा से हुए नुकसान का आकलन, पुनर्निर्माण कार्यों की गति और प्रभावित परिवारों के पुनर्वास संबंधी प्रयासों पर चर्चा की गई। सभी विभागों को राहत और पुनर्वास कार्यों को और तेज़ी से आगे बढ़ाने के निर्देश दिए गए। 

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने बाढ़ और प्राकृतिक आपदा में मृतकों के निकटतम परिजनों को 2 लाख रुपये और गंभीर रूप से घायलों को 50,000 रुपये की अनुग्रह राशि देने की भी घोषणा की थी। आपदा प्रबंधन नियमों के तहत राज्यों को अग्रिम भुगतान सहित सभी प्रकार की सहायता प्रदान की जा रही है। उन्होंने कहा कि आपदा में हुए नुकसान की पूर्ण रिपोर्ट प्रधानमंत्री जी को जल्दी दे दी जाएगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow