बद्दी में भीषण अग्निकांड , 10 झुग्गियां जलकर राख, दो बच्चियां झुलसीं

हिमाचल प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्र बद्दी के मोरपेन रोड पर मंगलवार देररात रत्ता नदी किनारे अकावाली गांव में करीब 10 से ज्यादा झुग्गियों में आग लग गई। आरोप है कि इसमें कुछ युवकों ने आग लगाई, इसमें एक युवक को लोगों ने पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया

Feb 19, 2025 - 11:40
 0  55
बद्दी में भीषण अग्निकांड , 10 झुग्गियां जलकर राख, दो बच्चियां झुलसीं
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - सोलन  19-02-2025

हिमाचल प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्र बद्दी के मोरपेन रोड पर मंगलवार देररात रत्ता नदी किनारे अकावाली गांव में करीब 10 से ज्यादा झुग्गियों में आग लग गई। आरोप है कि इसमें कुछ युवकों ने आग लगाई, इसमें एक युवक को लोगों ने पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। 
सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाया। आग से करीब दो लाख का नुकसान हुआ है। आग में मजदूर दिलखुश की दो बेटियां संध्या और आशा झुलस गईं, जिन्हें उपचार के लिए नालागढ़ अस्पताल भेज दिया गया है। 
थाना प्रभारी मानपुरा श्यामलाल ने बताया कि देर रात लगी इस आग में दो बच्चियां झुलसी हैं। मामले में एक युवक को हिरासत में लिया गया है। पूछताछ जारी है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow