बिहार में नेपाल के रास्ते तीन आतंकियों के घुसने के बाद पूरे राज्य में हाई अलर्ट जारी

बिहार में नेपाल के रास्ते तीन आतंकियों के घुसने के बाद पूरे राज्य में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। पुलिस मुख्यालय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पाकिस्तान के आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के तीन आतंकी नेपाल के रास्ते बिहार में घुसे

Aug 28, 2025 - 13:36
 0  14
बिहार में नेपाल के रास्ते तीन आतंकियों के घुसने के बाद पूरे राज्य में हाई अलर्ट जारी
Paras School Sadak Suraksha Doon Valley Deeserve Media
Paras School Sadak Suraksha Doon Valley Deeserve Media

न्यूज़ एजेंसी - पटना    28-08-2025

बिहार में नेपाल के रास्ते तीन आतंकियों के घुसने के बाद पूरे राज्य में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। पुलिस मुख्यालय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पाकिस्तान के आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के तीन आतंकी नेपाल के रास्ते बिहार में घुसे हैं। 

इनमें हसनैन अली (रावलपिंडी निवासी), आदिल हुसैन (उमरकोट निवासी) और मोहम्मद उस्मान (बहावलपुर निवासी) शामिल हैं। पुलिस ने तीनों आतंकियों के नाम और तस्वीरें सार्वजनिक कर दी हैं. इनके पासपोर्ट से जुड़ी जानकारी भी साझा की गई है। 

बताया जा रहा है कि ये आतंकी अगस्त के दूसरे हफ्ते में काठमांडू पहुंचे और तीसरे हफ्ते में नेपाल बॉर्डर से बिहार में दाखिल हुए।आशंका है कि ये किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में थे। पुलिस मुख्यालय ने सभी जिलों को सतर्क कर दिया है।

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि संदिग्ध गतिविधि या किसी भी जानकारी को तुरंत स्थानीय थाने या पुलिस हेल्पलाइन को सूचित करें! फिलहाल सभी सुरक्षा एजेंसियां तीनों आतंकियों की तलाश में जुटी हुई हैं। खुफिया एजेंसियों का मानना है कि ये आतंकी देश के किसी भी हिस्से में बड़ी वारदात को अंजाम दे सकते हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow