बैजनाथ में 55वा राज्य स्तरीय पूर्ण राज्यत्व दिवस बड़े हर्षोल्लास से संपन्न 

कांगड़ा के बैजनाथ के इंदिरा गांधी स्टेडियम में 55वा राज्य स्तरीय पूर्ण राज्यत्व दिवस बड़े ही हर्षोल्लास के साथ बनाया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया

Jan 25, 2025 - 19:17
Jan 25, 2025 - 19:21
 0  61
बैजनाथ में 55वा राज्य स्तरीय पूर्ण राज्यत्व दिवस बड़े हर्षोल्लास से संपन्न 
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - कांगड़ा     25-01-2025

कांगड़ा के बैजनाथ के इंदिरा गांधी स्टेडियम में 55वा राज्य स्तरीय पूर्ण राज्यत्व दिवस बड़े ही हर्षोल्लास के साथ बनाया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और पुलिस,होम गार्ड,एनसीसी, एनएसए के भव्य मार्च पास्ट की सलामी ली। इस दौरान रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया। 

इस अवसर पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुखू ने प्रदेश वासियों को पूर्ण राजस्व दिवस की बधाई दी । उन्होंने कहा कि पूर्ण राज्यत्व दिवस प्रदेश के हर व्यक्ति के लिए गौरव का विषय है और इस दिवस के महत्व को ध्यान में रखते हुए इस वर्ष बैजनाथ में पूरी गरिमा के साथ इसका आयोजन किया गया है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश तीव्र गति से विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है और नए आयाम स्थापित कर रहा है। 

सीएम ने कहा कि हिमाचल के विकास में बहुत से लोगों ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है और प्रदेश सरकार भी  हिमाचल को आगे ले जाने के लिए कार्यों में जुटी हुई है। 55वे राज्य स्तरीय पूर्ण राज्यत्व दिवस पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुखू ने चढ़ियार उप तहसील को तहसील बनाने की घोषणा की।कार्यक्रम के उपरांत मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू बैजनाथ की जनता को 70 करोड़ 26 लाख की सौगातें भी देंगे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow