मध्य प्रदेश की एक नीट अभ्यर्थी ने कोटा में अपनी परीक्षा से एक दिन पहले की आत्महत्या  

मध्य प्रदेश की एक नीट अभ्यर्थी ने कोटा में अपनी परीक्षा से एक दिन पहले आत्महत्या कर ली। पुलिस ने यह जानकारी रविवार को दी

May 4, 2025 - 16:21
 0  43
मध्य प्रदेश की एक नीट अभ्यर्थी ने कोटा में अपनी परीक्षा से एक दिन पहले की आत्महत्या  
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

न्यूज़ एजेंसी - कोटा    04-05-2025

मध्य प्रदेश की एक नीट अभ्यर्थी ने कोटा में अपनी परीक्षा से एक दिन पहले आत्महत्या कर ली। पुलिस ने यह जानकारी रविवार को दी। कोटा पुलिस के अनुसार, मेडिकल की छात्रा शनिवार रात कुन्हाड़ी थाना क्षेत्र के पार्श्वनाथ विहार इलाके में अपने कमरे में पंखे से लटकी मिली। 

छात्रा मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले की रहने वाली थी और पिछले कुछ सालों से कोटा के पार्श्वनाथ विहार में अपने परिवार के साथ रह रही थी। वह राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) की तैयारी कर रही थी और रविवार को उसे परीक्षा देनी थी। 

उसके द्वारा यह कदम उठाने के सटीक कारणों का पता नहीं चल पाया है और पुलिस मामले की जांच कर रही है। कोटा अपने कोचिंग संस्थानों के लिए जाना जाता है, अब आत्महत्या करने वाले छात्रों की बढ़ती संख्या को लेकर बदनाम हो रहा है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow