नरेन्द्र मोदी के साथ कार्य कर चुकी नाहन भाजपा की वरिष्ठ कार्यकर्ता मोहिनी गुप्ता ने मोदी को दी जन्मदिन की बधाई
नाहन की वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता एवं समाजसेवी मोहिनी गुप्ता के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जन्मदिवस केवल एक शुभ अवसर नहीं, बल्कि वर्षों पुरानी आत्मीय स्मृतियों और स्नेह को पुनः अनुभव करने का अवसर भी है।
यंगवार्ता न्यूज - नाहन 18 सितंबर :
नाहन की वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता एवं समाजसेवी मोहिनी गुप्ता के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जन्मदिवस केवल एक शुभ अवसर नहीं, बल्कि वर्षों पुरानी आत्मीय स्मृतियों और स्नेह को पुनः अनुभव करने का अवसर भी है।
मोहिनी गुप्ता (87 वर्षीय) को विगत में नाहन में श्री नरेन्द्र मोदी जी के साथ कार्य करने का अवसर प्राप्त हुआ है। संगठन के कार्यों के दौरान उनके साथ बिताए समय की स्मृतियाँ आज भी उनके मन में जीवंत हैं। यही आत्मीयता प्रधानमंत्री जी के जन्मदिवस पर उनके शुभाशीषों में दिखाई देती है।
मोहिनी गुप्ता ने अपने आवास पर ‘आशीर्वाद का दीया’ प्रज्वलित किया और नरेन्द्र मोदी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ देते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं निरंतर राष्ट्रसेवा की कामना की। एक वरिष्ठ नागरिक, समाजसेवी और लंबे समय से संगठन से जुड़ी कार्यकर्ता के हृदय से निकली ये शुभकामनाएँ अपने आप में विशेष हैं। उम्र के इस पड़ाव पर भी देश और समाज के प्रति उनका समर्पण तथा संगठन के प्रति उनकी निष्ठा प्रेरणादायी है।
मोहिनी गुप्ता भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल की बड़ी बहन हैं। उनका सामाजिक जीवन और संगठन से जुड़ाव नाहन में लंबे समय से रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस पर जलाया गया यह ‘आशीर्वाद का दीया’ केवल एक दीपक नहीं, बल्कि एक वरिष्ठ कार्यकर्ता के स्नेह, विश्वास, शुभेच्छा और आत्मीय आशीर्वाद का प्रकाश है।
मोहिनी गुप्ता ने कहा -
"मैं, ईश्वर से प्रार्थना करती हूं कि हमारे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी स्वस्थ रहें, दीर्घायु हों और इसी प्रकार राष्ट्रसेवा के अपने संकल्प को निरंतर आगे बढ़ाते रहें।"
What's Your Reaction?

