हिमाचल में 16 मई तक मौसम खराब रहने के आसार, कई जिलों में आंधी-तूफान और ओलावृष्टि की चेतावनी

हिमाचल प्रदेश में अगले कुछ दिनों तक मौसम खराब बना रहने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के वैज्ञानिक संदीप शर्मा ने बताया कि ताजा पूर्वानुमान के अनुसार प्रदेश में 16 मई तक कई स्थानों पर गरज-चमक, तेज हवाएं और हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं, जबकि 17 मई को कुछ स्थानों पर मौसम खराब रह सकता है और 18 मई को मौसम शुष्क रहने का अनुमान है।

May 12, 2026 - 16:41
 0  13
हिमाचल में 16 मई तक मौसम खराब रहने के आसार, कई जिलों में आंधी-तूफान और ओलावृष्टि की चेतावनी

शिमला 12 मई, 2026 : 


हिमाचल प्रदेश में अगले कुछ दिनों तक मौसम खराब बना रहने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के वैज्ञानिक संदीप शर्मा ने बताया कि ताजा पूर्वानुमान के अनुसार प्रदेश में 16 मई तक कई स्थानों पर गरज-चमक, तेज हवाएं और हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं, जबकि 17 मई को कुछ स्थानों पर मौसम खराब रह सकता है और 18 मई को मौसम शुष्क रहने का अनुमान है।

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के वैज्ञानिक संदीप शर्मा ने बताया कि 12 और 13 मई को प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों में गरज के साथ बिजली चमकने के साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की चेतावनी जारी की है। कुछ स्थानों पर हवा की गति 60 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है। इन दो दिनों में ओलावृष्टि की भी संभावना जताई गई है। वहीं, 14 से 16 मई तक भी प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाओं और गर्जन के साथ बारिश की संभावना बनी रहेगी। हालांकि इन दिनों ओलावृष्टि की चेतावनी नहीं दी गई है।

पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश दर्ज की गई। सलूणी में 15.4 मिमी, भरमौर में 12.0 मिमी, पालमपुर में 10.6 मिमी और गोंदला में 9.6 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई। इसके अलावा छतराड़ी, धुलाकुआं और जोत में भी बारिश हुई। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार प्रदेश का न्यूनतम तापमान अधिकांश क्षेत्रों में सामान्य या सामान्य के करीब रहा, जबकि अधिकतम तापमान कई स्थानों पर सामान्य से 2 से 5 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान केलोंग में 1.3 डिग्री सेल्सियस और सबसे अधिक अधिकतम तापमान ऊना में 34.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।'

उत्तर पाकिस्तान और आसपास के क्षेत्रों में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव बना हुआ है। साथ ही 15 मई से एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित कर सकता है, जिसके चलते मौसम में बदलाव जारी रहने की संभावना है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow