माता पद्मावती कॉलेज ऑफ नर्सिंग, नाहन में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया नर्सेस वीक

माता पद्मावती कॉलेज ऑफ नर्सिंग, नाहन में अंतरराष्ट्रीय नर्सेस डे 2026 के अवसर पर 9 मई से 12 मई तक “नर्सेस वीक” बड़े उत्साह एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की थीम “Our Nurses, Our Future: Empowered Nurses Save Lives” रही

May 12, 2026 - 16:37
 0  6
माता पद्मावती कॉलेज ऑफ नर्सिंग, नाहन में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया  नर्सेस वीक

नाहन 12 मई, 2026 : 

माता पद्मावती कॉलेज ऑफ नर्सिंग, नाहन में अंतरराष्ट्रीय नर्सेस डे 2026 के अवसर पर 9 मई से 12 मई तकनर्सेस वीकबड़े उत्साह एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की थीम “Our Nurses, Our Future: Empowered Nurses Save Lives” रही। पूरे सप्ताह कॉलेज में विभिन्न शैक्षणिक, सांस्कृतिक एवं रचनात्मक गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिसमें छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

9 मई को प्रतियोगिताओं की शुरुआत कॉलेज चयरमेंन् अनिल जैन, कॉलेज सचिव सचिन जैन, तथा कॉलेज प्राचार्य रीजी गिवर्घेस द्वारा की गयी | कार्यकर्म मे 9 मई को शतरंज, कैरम, लेमन रेस एवं डिबेट प्रतियोगिता से हुई। इसके बाद 11 मई को टैलेंट हंट, कविता पाठ, कुकिंग विदाउट फायर, पेंसिल स्केचिंग, रंगोली, मेहंदी, कैलिग्राफी एवं पेपर क्राफ्ट प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। सभी प्रतियोगिताओं में छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

12 मई को मुख्य समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. संगीत धिल्लों, प्रिंसिपल, डॉ. वाई.एस. परमार मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, नाहन ने द्वीप प्रज्वलीत कर किया | कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन एवं प्रार्थना गीत से हुआ। इसके बाद डांस, स्किट, सोलो सिंगिंग, माइम एवं सोलो डांस जैसी रंगारंग प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया। समारोह के दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं के परिणाम घोषित कर विजेताओं को सम्मानित भी किया गया।

इसी अवसर पर नर्सिंग विषयों पर सेमिनार का आयोजन किया गया, जिसमें छात्राओं ने “Empowered Nurses, Leadership in Nursing, Public Health Emergencies, Mental Health Resilience” जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर अपने विचार प्रस्तुत किए।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि द्वारा छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि नर्सें स्वास्थ्य सेवाओं की मजबूत नींव हैं और उनका समर्पण समाज के लिए प्रेरणा का स्रोत है।

कॉलेज प्रशासन एवं प्रधानाचार्या ने सफल आयोजन के लिए सभी छात्राओं एवं स्टाफ सदस्यों को बधाई दी। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow