राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में अम्बोया स्कूल के 53 विद्यार्थी दिखाएंगे दम , छात्रों ने जिला स्तर पर किया बेहतर प्रदर्शन 

सिरमौर के विभिन्न विद्यालयों में सम्पन्न हुई जिला स्तरीय प्रतियोगिता में राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अम्बोया का बेहतर प्रदर्शन रहा। जिसमें विद्यालय के प्रतिभाशाली बच्चों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में बढ़ चढ़कर भाग लिया। विद्यालय के 53 बच्चों का राज्यस्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए चयन हुआ है, जो विद्यालय के लिए गर्व की बात है

Oct 29, 2025 - 18:12
Oct 29, 2025 - 18:17
 0  21
राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में अम्बोया स्कूल के 53 विद्यार्थी दिखाएंगे दम , छात्रों ने जिला स्तर पर किया बेहतर प्रदर्शन 
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
यंगवार्ता न्यूज़ - पांवटा साहिब  29-10-2025
सिरमौर के विभिन्न विद्यालयों में सम्पन्न हुई जिला स्तरीय प्रतियोगिता में राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अम्बोया का बेहतर प्रदर्शन रहा। जिसमें विद्यालय के प्रतिभाशाली बच्चों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में बढ़ चढ़कर भाग लिया। विद्यालय के 53 बच्चों का राज्यस्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए चयन हुआ है, जो विद्यालय के लिए गर्व की बात है। विद्यालय की इस बेहतरीन उपलब्धि से विद्यालय ही नहीं अपितु संपूर्ण आंज भोज में खुशी की लहर दौड़ गई है। 
विद्यालय पहुंचने पर प्रधानाचार्य नरेंद्र सिंह नेगी , उप प्रधानाचार्य राजेंद्र प्रसाद शर्मा , कार्यालय अधीक्षक खजान सिंह , ग्राम पंचायत प्रधान सुनीता शर्मा , एसएमसी अध्यक्ष नवनीत शर्मा ने विद्यार्थियों का स्वागत किया और विद्यालय मंच से सभी विद्यार्थियों को सम्मानित किया। साथ ही बच्चों को तैयारी करवाने वाले शिक्षक अलका शर्मा , नीमा तोमर , शीला नेगी , संगीता , वरिंदर सिंह , पृथ्वी तोमर , जगदीश परमार , ओम प्रकाश , राकेश शर्मा , वेद प्रकाश शास्त्री तथा समस्त स्टाफ को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह सफलता शिक्षकों की मेहनत , विद्यार्थियों की लगन और टीम भावना परिणाम है। 
प्रधानाचार्य नेगी ने बताया कि अम्बोया विद्यालय ने 7 प्रतियोगिताओं में प्रथम,  6 में द्वितीय तथा 1 में तृतीय स्थान प्राप्त किया। अब ये विजेता छात्र-छात्राएं आगामी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों में भाग लेंगे। सांस्कृतिक प्रतियोगिता अंडर -19 राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अम्बोया (सिरमौर) में  2 नवंबर 2025 से 7 नवंबर 2025 तक होगी। उन्होंने विद्यार्थियों को अग्रिम प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं देते हुए आशा जताई कि वे राज्य स्तर पर भी सिरमौर जिला का नाम रोशन करेंगे। 
विद्यालय परिवार ने इस सफलता को विद्यालय की सामूहिक उपलब्धि बताया और विश्वास जताया कि आने वाले समय में अम्बोया स्कूल के विद्यार्थी शिक्षा और संस्कृति दोनों क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन जारी रखेंगे। प्रधानाचार्य ने यह भी कहा कि खेल कूद के साथ - साथ विद्यार्थियों का हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा मार्च  2025 परीक्षा परिणाम की मेरिट लिस्ट में भी बेहतरीन प्रदर्शन रहा । जिसमें 75 बच्चों ने मेरिट लिस्ट में स्थान प्राप्त किया। जिसमें बारहवीं के 45 तथा दसवीं के 30 विद्यार्थी शामिल है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow