बारिश से बदला शिमला का मौसम, गर्मी से मिली बड़ी राहत

शिमला में बीते दिनों तापमान लगातार 30 डिग्री सेल्सियस के पार जा रहा था, जिससे लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा था। लेकिन, आज हुई बारिश ने शहरवासियों को एक बड़ी राहत दी है। शिमला के तापमान में नौ डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई है।

May 22, 2026 - 17:18
 0  2
बारिश से बदला शिमला का मौसम, गर्मी से मिली बड़ी राहत

शिमला 22 मई, 2026 :

शिमला में बीते दिनों तापमान लगातार 30 डिग्री सेल्सियस के पार जा रहा था, जिससे लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा था। लेकिन, आज हुई बारिश ने शहरवासियों को एक बड़ी राहत दी है। शिमला के तापमान में नौ डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई है। हल्की फुल्की ठंडक और सुहावने मौसम के बीच खूबसूरत मौसम का जमकर लुत्फ उठा रहे हैं। बारिश ने शिमला को फिर से जीवंत कर दिया है और पहाड़ों की रानी ने एक बार फिर अपनी असली खूबसूरती दिखा दी है बारिश ने न केवल गर्मी से राहत दी है, बल्कि शहर के हर कोने में ताजगी और शांति का माहौल बना दिया है।


मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, आने वाले दिनों में और बारिश की संभावना है, जिससे शिमला में ठंडी और सुखद अनुभव बढ़ेगा। लोग अब गर्मी की चिंता से मुक्त होकर फिर से इस प्राकृतिक स्वर्ग का मज़ा ले रहे हैं। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक शोभित कटियार ने बताया कि राज्य के कई हिस्सों में देर रात से बारिश हो रही है। 23 मई तक मौसम ख़राब रहने का पूर्वानुमान है। 26 मई के बाद मौसम साफ़ रहेगा और 29 मई को एक बार पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के बाद मौसम करवट लेगा। राज्य के कई हिस्सों में तापमान में 9 से 11 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट रिकॉर्ड की गई है। आने वाले दिनों में एक बार फिर लोगों को हीट वेव का सामना करना पड़ेगा। इसका ज़्यादा असर मध्यम ऊंचाई वाले के साथ मैदानी इलाकों में नज़र आएगा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow