राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ उपायुक्त ने किया ईवीएम वेयरहाउस का निरीक्षण

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त अनुपम कश्यप ने आज अधिकारियों और राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ फागू स्थित ईवीएम वेयरहाउस का त्रैमासिक निरीक्षण किया। उन्होंने ईवीएम की सुरक्षा के लिए पुलिस गार्द, डयूटी रजिस्टर, अग्निशामक यंत्रों, सीसीटीवी कैमरा, बिजली व्यवस्था सहित अन्य चीजों की जांच की

Dec 3, 2025 - 18:34
 0  19
राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ उपायुक्त ने किया ईवीएम वेयरहाउस का निरीक्षण
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला  03-12-2025

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त अनुपम कश्यप ने आज अधिकारियों और राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ फागू स्थित ईवीएम वेयरहाउस का त्रैमासिक निरीक्षण किया। उन्होंने ईवीएम की सुरक्षा के लिए पुलिस गार्द, डयूटी रजिस्टर, अग्निशामक यंत्रों, सीसीटीवी कैमरा, बिजली व्यवस्था सहित अन्य चीजों की जांच की।
 उन्होंने बताया कि ईवीएम वेयर हाउस के निरीक्षण में सभी चीजें व्यवस्थित पाई गई हैं। इस मौके पर उपमंडल अधिकारी (ना०) ठियोग डॉ शशांक गुप्ता, नायब तहसीलदार निर्वाचन संजीव शर्मा सहित इंडियन नेशनल कांग्रेस व भाजपा से प्रतिनिधि तथा निर्वाचन विभाग के अन्य कर्मचारी भी मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow