वरिष्ठ नागरिक समाज की अमूल्य धरोहर , नई पीढ़ी को बुजुर्गों से मिलती है प्रेरणा : उपायुक्त

अंतरराष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक दिवस के अवसर पर आज बचत भवन में उपायुक्त मुकेश रेपसवाल की अध्यक्षता में जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उपायुक्त ने वरिष्ठ नागरिकों को सम्मानित किया तथा उनसे संवाद स्थापित किया। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ नागरिक समाज की अमूल्य धरोहर हैं और उनके अनुभव से नई पीढ़ी को प्रेरणा मिलती है। उपायुक्त ने कहा कि जिला प्रशासन वरिष्ठ नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए प्रतिबद्ध है।

Oct 1, 2025 - 19:18
Oct 1, 2025 - 19:53
 0  26
वरिष्ठ नागरिक समाज की अमूल्य धरोहर , नई पीढ़ी को बुजुर्गों से मिलती है प्रेरणा : उपायुक्त
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
 
यंगवार्ता न्यूज़ - चंबा  01-10-2025
अंतरराष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक दिवस के अवसर पर आज बचत भवन में उपायुक्त मुकेश रेपसवाल की अध्यक्षता में जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उपायुक्त ने वरिष्ठ नागरिकों को सम्मानित किया तथा उनसे संवाद स्थापित किया। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ नागरिक समाज की अमूल्य धरोहर हैं और उनके अनुभव से नई पीढ़ी को प्रेरणा मिलती है। उपायुक्त ने कहा कि जिला प्रशासन वरिष्ठ नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि वरिष्ठ नागरिकों की सुविधाओं और अधिकारों के प्रति संवेदनशीलता रखी जाए। मुकेश रेपसवाल ने कहा कि वरिष्ठ नागरिकों का अनुभव समाज में सकारात्मकता लाने तथा गुड गवर्नेंस की दृष्टि से महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर सकता है। 
उन्होंने वरिष्ठ नागरिक फॉर्म से ऐसे सदस्यों की सूची उपलब्ध करवाने का आग्रह किया जो अपनी विशेषज्ञता के आधार पर सेवाएं प्रदान करने के इच्छुक हों। उन्होंने वरिष्ठ नागरिकों द्वारा रखी गई विभिन्न मांगों तथा सुझावों का समाधान करते हुए सप्ताह में 2 दिन पंडित जवाहरलाल नेहरू राजकीय मेडिकल कॉलेज चंबा में आयुष विभाग की ओपीडी शुरू करने, चंबा के ऐतिहासिक चौगान नंबर एक में शाम 6 से 8 बजे क्रिकेट इत्यादि खेल को प्रतिबंधित करने, चौगान के समीप मोड पर दो पहिया वाहनों की पार्किंग प्रतिबंधित रखने का आश्वासन दिया। साथ में उन्होंने यह भी कहा कि लोगों की सुविधा के दृष्टिगत जिला मुख्यालय से भरमौर चौक, करियाँ, सुल्तानपुर, बालू इत्यादि स्थानों के लिए बेहतर परिवहन सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। 
मुकेश रेपसवाल ने इससे पहले वरिष्ठ नागरिकों को मफलर एवं टोपी भेंट कर सम्मानित भी किया। कार्यक्रम में वरिष्ठ नागरिकों की विभिन्न समस्याओं के समाधान को लेकर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, जिला कार्यक्रम अधिकारी स्वास्थ्य, चिकित्सा उप अधीक्षक पंडित जवाहरलाल नेहरू राजकीय मेडिकल कॉलेज, वरिष्ठ कार्यकारी अधिकारी नगर परिषद ने संबंधित जानकारी साझा की। अखिल भारतीय वरिष्ठ नागरिक फॉर्म के जिला महासचिव एसके गुप्ता ने वरिष्ठ नागरिकों की समस्याओं को रखा। कार्यक्रम में कार्यवाहक जिला कल्याण अधिकारी राज बहादुर ने स्वागत संबोधन रखते हुए वरिष्ठ नागरिकों के कल्याणार्थ विभिन्न विभागीय योजनाओं की जानकारी प्रदान की। 
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हितेश लखनपाल, वरिष्ठ कार्यकारी अधिकारी नगर परिषद राखी कौशल, प्रबंधक अग्रणी बैंक डीसी चौहान, जिला आयुष अधिकारी डॉ. प्रदीप शर्मा, जिला कार्यक्रम अधिकारी स्वास्थ्य डॉ. कर्ण हितैषी, चिकित्सा उप अधीक्षक पंडित जवाहरलाल नेहरू राजकीय मेडिकल कॉलेज डॉ. हर्ष, सहायक अभियंता जल शक्ति गौरव कुमार,कनिष्ठ अभियंता नीतिका ठाकुर, तहसील कल्याण अधिकारी अक्षय कुमार उपस्थित रहे। कार्यक्रम में पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ कन्या माध्यमिक विद्यालय चंबा की छात्राओं कुमारी तारामणि, कुमारी दीक्षा ने भी वरिष्ठ नागरिकों के समाज में योगदान और सम्मान को लेकर अपना संबोधन दिया। उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने प्रतिभागी छात्राओं को पुरस्कार के रूप में स्मृति चिन्ह प्रदान किए। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow