लाखामंडल में महिला अस्पताल खोलने की उठी मांग , स्वास्थ्य मंत्री से मिला प्रतिनिधिमंडल

चकराता विकासखंड के सीमांत लाखामंडल क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी को लेकर एक बार फिर आवाज उठी है। भाजपा क्वासी की पूर्व मंडल उपाध्यक्ष बचना शर्मा के नेतृत्व में ग्रामीणों के एक प्रतिनिधिमंडल ने सूबे के नवनियुक्त स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल से उनके देहरादून स्थित आवास पर मुलाकात कर लाखामंडल में महिला अस्पताल खोले जाने की मांग की। 

Mar 29, 2026 - 18:45
 0  3
लाखामंडल में महिला अस्पताल खोलने की उठी मांग , स्वास्थ्य मंत्री से मिला प्रतिनिधिमंडल
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
सनी वर्मा - हरिद्वार  29-03-2026

चकराता विकासखंड के सीमांत लाखामंडल क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी को लेकर एक बार फिर आवाज उठी है। भाजपा क्वासी की पूर्व मंडल उपाध्यक्ष बचना शर्मा के नेतृत्व में ग्रामीणों के एक प्रतिनिधिमंडल ने सूबे के नवनियुक्त स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल से उनके देहरादून स्थित आवास पर मुलाकात कर लाखामंडल में महिला अस्पताल खोले जाने की मांग की। 
इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने स्वास्थ्य मंत्री को ज्ञापन सौंपते हुए बताया कि लाखामंडल क्षेत्र में वर्तमान में कोई समुचित अस्पताल उपलब्ध नहीं है, जिससे स्थानीय लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। विशेष रूप से महिलाओं और बच्चों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं का अभाव गंभीर चिंता का विषय बना हुआ है। ग्रामीणों ने कहा कि इलाज के लिए उन्हें करीब 150 किलोमीटर तक की दूरी तय करनी पड़ती है, जिससे समय पर उपचार नहीं मिल पाता। 
गर्भवती महिलाओं को सबसे अधिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है और कई मामलों में उपचार के अभाव में जान तक गंवानी पड़ी है। प्रतिनिधिमंडल ने स्वास्थ्य मंत्री से मांग की कि लाखामंडल में शीघ्र महिला अस्पताल खोले जाने की दिशा में ठोस कार्यवाही की जाए, ताकि क्षेत्र की महिलाओं और बच्चों को बेहतर एवं सुलभ स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकें। ज्ञापन सौंपने वालों में बचना शर्मा के साथ ओम प्रकाश सहित अन्य ग्रामीण भी मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow