यंगवार्ता न्यूज़ - पांवटा साहिब 29-03-2026
जिला सिरमौर पुलिस ने नशे पर नकेल कसनी के शुरू कर दी है। इसी कड़ी में पावटा साहिब में एक युवक से करीब साढ़े तीन ग्राम स्नेक ( हीरोइन ) बरामद की है। जानकारी के मुताबिक पुलिस को गुप्त संस्था मिली थी कि पावटा साहिब के एक युवक द्वारा नशे की तस्करी की जा रही ह।
पुलिस को मिली सूचना के मुताबिक नशे का आरोपी उत्तराखंड के कुंजा से पैदल ही पांवटा साहिब की ओर आ रहा है , जिस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने गोविंदघाट बैरियर पर नाकाबंदी की। इसी दौरान जब बैरियर के पास पांवटा साहिब के देवी नगर का रहने वाला मनु गुप्ता पुत्र सत्य प्रकाश पहुंचा तो पुलिस ने उसके सामान की तलाशी ली। तलाशी के दौरान पुलिस को व्यक्ति के कैरी बैग से चिट्टा बरामद किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ की जा रही है।
मामले की पुष्टि करते हुए पुलिस अधीक्षक सिरमौर निश्चित सिंह नेगी ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि उत्तराखंड के कुंजा से एक व्यक्ति चिट्टे की सप्लाई कर रहा है , जिसके चलते पुलिस के नाकेबंदी की। उन्होंने कहा कि जब युवक के कैरी बैग की तलाशी ली गई तो कैरी बैग से 3 . 22 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर छानबीन शुरू कर दी है।