वोटर लिस्ट से नाम हटाने-जोडऩे के लिए अब ई-वेरिफिकेशन जरूरी,चुनाव आयोग ने ‘ई-साइन’ फीचर किया शुरू

वोटर लिस्ट से नाम हटाने-जोडऩे के लिए अब ई-वेरिफिकेशन जरूरी होगा। इसके लिए चुनाव आयोग ने अपने पोर्टल और ऐप पर एक नया ‘ई-साइन’ फीचर शुरू किया

Sep 25, 2025 - 12:07
 0  32
वोटर लिस्ट से नाम हटाने-जोडऩे के लिए अब ई-वेरिफिकेशन जरूरी,चुनाव आयोग ने ‘ई-साइन’ फीचर किया शुरू
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

न्यूज़ एजेंसी - नई दिल्ली    25-09-2025

वोटर लिस्ट से नाम हटाने-जोडऩे के लिए अब ई-वेरिफिकेशन जरूरी होगा। इसके लिए चुनाव आयोग ने अपने पोर्टल और ऐप पर एक नया ‘ई-साइन’ फीचर शुरू किया है। सूत्रों के अनुसार वोटर लिस्ट में नाम जोडऩे, हटाने या उस पर आपत्ति दर्ज कराने के लिए आवेदक के रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर वन-टाइम पासवर्ड भेजा जाएगा। 

एजेंसी इससे सुनिश्चित होगा कि आवेदन करने वाला वही व्यक्ति है, जिसका नाम या नंबर इस्तेमाल किया गया है। 23 सितंबर से पहले ई-वेरिफिकेशन जरूरी नहीं था। एक अधिकारी ने बताया कि पहले कई बार ऐसा हुआ कि किसी और का नाम या मोबाइल नंबर देकर फार्म भरे जाते थे। नई सुविधा इस तरह के दुरुपयोग को रोकने में मदद करेगी।

वहीं, राहुल गांधी ने इस प्रोसेस में बदलाव के बाद कहा कि ज्ञानेश जी (मुख्य निर्वाचन आयुक्त), हमने चोरी पकड़ी, तब आपको ताला लगाना याद आया। अब चोरों को भी पकड़ेंगे। तो बताइए, सीआईडी को सबूत कब दे रहे हैं आप। 

बता दें कि राहुल लगातार चुनाव आयोग पर वोट डिलीट करने का आरोप लगा रहे हैं। उन्होंने 18 सितंबर को कहा था कि कर्नाटक की आलंद विधानसभा सीट से 6000 से अधिक वोटों को हटाया गया। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow