शिलाई अवैध पेड़ कटान के खिलाफ सड़कों पर उतरी भाजपा , एसडीएम की मार्फ़त राज्यपाल को भेजा ज्ञापन
सिरमौर जिला के शिलाई में हुए अवैध पेड़ कटान मामले को लेकर आज भाजपा ने शिलाई में प्रदर्शन कर उचित कार्रवाई की मांग उठाई है। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने एसडीएम शिलाई के जरिए राज्यपाल को ज्ञापन भेज कर पेड़ कटान मामले में दोषी लोगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई है।
यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन 21-03-2026
सिरमौर जिला के शिलाई में हुए अवैध पेड़ कटान मामले को लेकर आज भाजपा ने शिलाई में प्रदर्शन कर उचित कार्रवाई की मांग उठाई है। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने एसडीएम शिलाई के जरिए राज्यपाल को ज्ञापन भेज कर पेड़ कटान मामले में दोषी लोगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई है।
मीडिया से बात करते हुए भाजपा प्रदेश प्रवक्ता बलदेव तोमर ने कहा कि पांच मार्च को शिलाई में बड़ी मात्रा में अवैध तरीके से पेड़ों का अवैध कटान हुआ है और पेड़ कटान मामले में आरोपियों को बचाने की कोशिश की जा रही है जो बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि राज्यपाल को ज्ञापन भेजकर इस संभाले में कड़ी कार्रवाई की मांग की जा रही है।
ताकि प्रदेश में लगातार हो रही अवैध पेड़ कटान के मामलों में रोक लग सके। आपको बता दे कि शिलाई में 25 पेड़ों को काटने की अनुमति दी गई थी , मगर यहां जाँच के दौरान 307 पेड़ मौके पर काटे पाए गए जिस पर भाजपा लगातार कार्रवाई की मांग कर रही है।
What's Your Reaction?