संगड़ाह के घराटी का बेटा बनेगा डाक्टर , गोपाल ने पहले प्रयास में पास की नीट परीक्षा 

सिरमौर जिला के उपमंडल संगड़ाह के अंतर्गत आने वाले दूरदराज गांव मानल - दोछी के गोपाल उर्फ शुबू ने सरकारी स्कूल में पढ़ाई के बावजूद पहले प्रयास में नीट की कठिन परीक्षा पास की। शुबू की मां तारा देवी ने बताया कि उनके पास जमीन काफी कम है और पिता कान सिंह पुश्तैनी घराट ( पनचक्की ) चलाते हैं।

Jun 21, 2025 - 19:47
 0  45
संगड़ाह के घराटी का बेटा बनेगा डाक्टर , गोपाल ने पहले प्रयास में पास की नीट परीक्षा 
Paras School Sadak Suraksha Doon Valley Deeserve Media
Paras School Sadak Suraksha Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - संगड़ाह  21-06-2025
सिरमौर जिला के उपमंडल संगड़ाह के अंतर्गत आने वाले दूरदराज गांव मानल - दोछी के गोपाल उर्फ शुबू ने सरकारी स्कूल में पढ़ाई के बावजूद पहले प्रयास में नीट की कठिन परीक्षा पास की। शुबू की मां तारा देवी ने बताया कि उनके पास जमीन काफी कम है और पिता कान सिंह पुश्तैनी घराट ( पनचक्की ) चलाते हैं। 
जबड़ोग खाले में चलने वाले इस घराट की बदौलत परिवार को 3-4 महीने का अनाज मिलता है और पानी कम पड़ने पर घराट बंद रहता है। अपने गांव मानल-दोची के विद्यालय में विज्ञान संकाय न होने पर गोपाल पहले +1 मे यहां आर्ट्स में एडमिशन ली और फिर निजी कंपनी में काम करने वाले अपने मामा राजेश द्वारा खर्च उठाए जाने के बाद नाहन के शमशेर सरकारी स्कूल जाकर मेडिकल में दाखिला लिया। 
गोपाल की कामयाबी से उसके परिजनों व परिचितों में भारी उत्साह है और वह अन्य गरीब बच्चों के लिए प्रेरणा स्रोत बन चुका है। खेती व घराटी का काम करने वाला यह परिवार उसकी एमबीबीएस की पढ़ाई के लिए बैंक से ऋण लेने की सोच रहा है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow