भाजपा किसान मोर्चा ने 17 संगठनात्मक जिलों के प्रभारी किए नियुक्त : संजीव देष्टा
भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा हिमाचल प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष संजीव देष्टा ने संगठनात्मक गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाने तथा जिला स्तर पर बेहतर समन्वय स्थापित करने के उद्देश्य से प्रदेश के सभी 17 संगठनात्मक जिलों के प्रभारियों की नियुक्ति की है। इन नियुक्तियों के माध्यम से किसान मोर्चा के संगठन को जिला, मंडल और बूथ स्तर तक और अधिक सक्रिय एवं सशक्त बनाने का प्रयास किया जाएगा।
किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष संजीव देष्टा द्वारा जारी नियुक्ति सूची के अनुसार चंबा जिला का प्रभारी प्रदेश आईटी संयोजक प्रणव शर्मा को, कांगड़ा का प्रभारी प्रदेश सचिव संजय कपूर को, पालमपुर का प्रभारी प्रदेश प्रवक्ता डॉ. कुलदीप शर्मा को तथा नूरपुर का प्रभारी प्रदेश सचिव बालम ठाकुर को नियुक्त किया गया है। इसी प्रकार देहरा जिला का प्रभारी प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश ठाकुर को, हमीरपुर का प्रभारी प्रदेश उपाध्यक्ष बलवंत ठाकुर को तथा बिलासपुर का प्रभारी प्रदेश सचिव दिनेश ठाकुर को बनाया गया है।
उन्होंने बताया कि ऊना जिला की जिम्मेदारी प्रदेश कोषाध्यक्ष हंस राज चंदेल को, सुंदरनगर की जिम्मेदारी प्रदेश उपाध्यक्ष भागीरथ धरवाल को तथा मंडी जिला की जिम्मेदारी प्रदेश प्रवक्ता कमल ठाकुर को सौंपी गई है। कुल्लू जिला का प्रभारी प्रदेश आईटी संयोजक हरीश कुमार ठाकुर को, लाहौल-स्पीति का प्रभारी प्रदेश मीडिया सह प्रभारी धनवीर ठाकुर को तथा किन्नौर का प्रभारी सोशल मीडिया सह संयोजक पलस राम खुंद को नियुक्त किया गया है।
इसके अतिरिक्त महासू जिला का प्रभारी प्रदेश प्रवक्ता शैलेंद्र चौहान को, शिमला का प्रभारी प्रदेश सचिव प्रेम चौहान को, सोलन का प्रभारी प्रदेश सह मीडिया प्रभारी निहाल राणा को तथा सिरमौर जिला का प्रभारी प्रदेश उपाध्यक्ष गोपाल जंबेड़ को बनाया गया है।
संजीव देष्टा ने कहा कि किसान मोर्चा भारतीय जनता पार्टी का एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक अंग है, जो किसानों की समस्याओं, कृषि एवं बागवानी से जुड़े विषयों तथा केंद्र सरकार की किसान कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
उन्होंने कहा कि सभी नवनियुक्त जिला प्रभारी संबंधित जिलों में संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने, मंडल एवं बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय स्थापित करने तथा किसानों और बागवानों से जुड़े विषयों को प्रमुखता से उठाने की दिशा में कार्य करेंगे।
संजीव देष्टा ने सभी नवनियुक्त जिला प्रभारियों को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि वे अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निर्वहन करेंगे तथा हिमाचल प्रदेश में भाजपा किसान मोर्चा के संगठन को और अधिक मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।
What's Your Reaction?

