सरकार ने कांग्रेसी नेताओं के भ्रष्टाचार को दबाने के लिए ली विमल नेगी की बली : जयराम ठाकुर 

भाजपा के नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने हिमाचल में चल रहे पुलिस अधीक्षक, डीजीपी एवं विमल नेगी मृत्यु प्रकरण पर सरकार एवं प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश में आकंठ भ्रष्टाचार एवं उसे भ्रष्टाचार को दबाने के कारण प्रदेश के एक सरकारी अधिकारी विमल नेगी की मृत्यु हुई। उन्होंने कहा कि हम यह भी कह सकते हैं कि सरकार ने अपने कांग्रेसी नेताओं के भ्रष्टाचार को दबाने के लिए एक बली ली और आने वाले समय में कितनी और बलिया लेंगे इसका अभी पता नहीं।

May 25, 2025 - 19:32
 0  59
सरकार ने कांग्रेसी नेताओं के भ्रष्टाचार को दबाने के लिए ली विमल नेगी की बली : जयराम ठाकुर 
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला  25-05-2025
भाजपा के नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने हिमाचल में चल रहे पुलिस अधीक्षक, डीजीपी एवं विमल नेगी मृत्यु प्रकरण पर सरकार एवं प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश में आकंठ भ्रष्टाचार एवं उसे भ्रष्टाचार को दबाने के कारण प्रदेश के एक सरकारी अधिकारी विमल नेगी की मृत्यु हुई। उन्होंने कहा कि हम यह भी कह सकते हैं कि सरकार ने अपने कांग्रेसी नेताओं के भ्रष्टाचार को दबाने के लिए एक बली ली और आने वाले समय में कितनी और बलिया लेंगे इसका अभी पता नहीं। 
नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा की विधानसभा का पूरा विपक्ष आज मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह का इस्तीफा मांगता है क्योंकि जिस प्रकार से विमल नेगी मामले में भ्रष्टाचार को दबाने की बात सामने आई है और विमल नेगी के परिजनों को न्याय से दूर रखने का कार्य किया है इस कृतज्ञता के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री को अपनी कुर्सी पर बने रहने का किसी भी प्रकार का अधिकार नहीं है और वर्तमान कांग्रेस सरकार को सत्ता में रहने का कोई हक नहीं है। उन्होंने कहा कि आज भी जनता एवं विमल नेगी के परिवार जन पूछ रहे हैं कि यह मृत्यु कैसी हुई और प्रथम दिन से वह हिमाचल प्रदेश में हो रही जांच से संतुष्ट नहीं थे। 
इसलिए सीबीआई जांच की मांग कर रहे थे, अपितु मुख्यमंत्री को लगातार झूठ बोलने की आदत हो गई है और वह लगातार कह रहे थे कि नेगी के परिवार ने कभी सीबीआई जांच मांगी ही नहीं, आज उच्च न्यायालय का फैसला आया है और उन्होंने सीबीआई को जांच सौंपी है इसके लिए हम उच्च न्यायालय का आभार भी व्यक्त करते हैं। जयराम ठाकुर ने भ्रष्टाचार का खुलासा करते हुए बताया कि सूत्रों के अनुसार हमें पता लगा है कि पेखूबेला सोलर पावर प्लांट में नियम के अनुसार 10% लिक्विडेशन चार्ज काटे जाने थे जिसका कुल योग 22 करोड़ है। 
परंतु इस सोलर प्रोजेक्ट के लिए सरकार ने सरकारी अधिकारियों द्वारा दबाव डलवा कर 13 करोड़ की पेमेंट जारी करवाई यह पावर प्रोजेक्ट एक बहुत बड़ा कारण है जिसके कारण विमल नेगी ने अपनी जान गवाई। ऐसा प्रतीत होता है कि कांग्रेस के नेताओं और सरकार के अधिकारियों ने मिलकर भ्रष्टाचार को संरक्षण दिया है। एचपीसीएल में संचय में आने वाले अधिकारियों को और मजबूत किया गया है एवं ज्यादा संरक्षण दिया गया है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow