सिरमौर में नगर निकाय और पंचायत चुनाव प्रक्रिया के लिए पर्यवेक्षक किए नियुक्त
जिला सिरमौर में नगर निकाय तथा पंचायत चुनाव प्रक्रिया को पारदर्शी व सुचारू रूप से संपन्न करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की गई है। यह जानकारी सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला पंचायत अधिकारी विक्रम ठाकुर ने देते हुए बताया कि सिरमौर जिला के नाहन, संगडाह व ददाहू खंड तथा नाहन नगर परिषद के लिए सुमित खिमटा (भा0प्र0से0)को पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है
यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन 02-05-2026
What's Your Reaction?


