सिरमौर में रसोई गैस कितना लगेगा भाड़ा , उपायुक्त ने जिला में गैस वितरण श्रम शुल्क किए निर्धारित

उपायुक्त सिरमौर सुमित खिम्टा ने हिमाचल प्रदेश जमाखोरी और मुनाफाखोरी निवारण आदेश 1977 के तहत दी गई शक्तियों के अनुरूप सिरमौर जिला में विभिन्न गैस एजेंसियों द्वारा उपलब्ध करवाए जा रहे 10 किलोग्राम व 14.2 किलोग्राम के घरेलू गैस सिलेंडर के लिए अतिरिक्त परिवहन/श्रम शुल्क निर्धारित कर आदेश जारी किए है

Jan 8, 2025 - 18:57
 0  49
सिरमौर में रसोई गैस कितना लगेगा भाड़ा , उपायुक्त ने जिला में गैस वितरण श्रम शुल्क किए निर्धारित
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन  08-01-2025
उपायुक्त सिरमौर सुमित खिम्टा ने हिमाचल प्रदेश जमाखोरी और मुनाफाखोरी निवारण आदेश 1977 के तहत दी गई शक्तियों के अनुरूप सिरमौर जिला में विभिन्न गैस एजेंसियों द्वारा उपलब्ध करवाए जा रहे 10 किलोग्राम व 14.2 किलोग्राम के घरेलू गैस सिलेंडर के लिए अतिरिक्त परिवहन/श्रम शुल्क निर्धारित कर आदेश जारी किए है। आदेशों के अनुसार हिमाचल प्रदेश राज्य आपूर्ति निगम लिमिटेड नाहन-1 शहरी के आपूर्ति क्षेत्र, नाहन शहर, एमसी क्षेत्र, वार्ड नं0 1 से 13 तथा कैंट क्षेत्र, चिडावाली, यशवंत विहार, जाबल का बाग, तालों आदि क्षेत्रों में डोर स्टेप डिलिवरी व रामाधौण के केन्द्र बिन्दु तक के लिए 10 किग्रा. सिलेंडर का शुल्क 11 रुपये तथा 14.2 किग्रा. सिलेंडर का शुल्क 22 रुपये निर्धारित किया गया है। 
इसी प्रकार नाहन के ग्रामीण क्षेत्र में गैस वितरण एजेंसी हिमाचल प्रदेश राज्य आपूर्ति निगम लिमिटेड नाहन-2 के आपूर्ति क्षेत्र में आने वाले, जुडडा, देवका , सेन की सेर , सेन वाला व निचला अंबवाला आदि क्षेत्रों में 10 किग्रा. सिलेंडर का शुल्क 10 रुपये तथा 14.2 किग्रा. का 20 रुपये निर्धारित है। जबकि कटोला , विक्रमबाग, गणेश का बाग, वरिष्ट माध्यमिक पाठशाला मातर, बनेठी,  सुरला, इत्यादि क्षेत्रों में 11 रुपये व 22 रुपये, रखनी , मातर , नेरला , कोलावाला भूड, चाकली, सतीवाला, के लिए 12 रुपये व 24 रुपये दर निर्धारित है। डुंगा घाट, जामन की सैर , मडीघाट , क्यारी में 15 रुपये व 30 रुपये, लानाबाका , ठाकुरद्वारा , बागथन में 18 रुपये व 36 रुपये , जबकि सिरमौरी मंदिर , मेहदो बाग , ढंगयार , जयहर , बसांह में 22 रुपये व 44 रुपये , बोहलघाट , मानगड , नयागांव में 25 रुपये व 50 रुपये , डींगर किनर , चनालग , मानरिया आदि क्षेत्रों में 28 रुपये व 56 रुपये निर्धारित किया गया है। 
इसी प्रकार गैस एजेन्सी मैसर्ज पोसवाल इंडेन ग्रामीण वितरक खैरी त्रिलोकपुर के वितरण क्षेत्र में आने वाले कालाअंब , नांगल सुकेती , मोगीनंद , त्रिलोकपुर , बर्मा पापड़ी आदि क्षेत्रों में 10 व 20 रुपये जबकि जंगलाभूड , कंडयीवाला , डाकरा आदि में 11 व 22 रुपये निर्धारित है। मैसर्ज सराहां कलां इंडेन ग्रामीण वितरक गैस एजेंसी सराहां के वितरण क्षेत्र सराहां, नवलघाट, बनाड, काहन आदि में 10 रूपये व 20 रूपये, धमाकडी की जोहडी, लानाबांका, चरपडी, बागपशोग, चरानीघाट, डूंगाघाट, आदि में 11 व 22 रूपये, बंबयार, भडयार, प्रेमनगर, निहोग, सिरमौरी मंदिर, डेलन, गलानाघाट, शोटिया, डिलमन, कुजी आदि में 12 व 24 रूपये, बागथन, राजयों, देवरीया दसाणा, बनाड़, गागल शिकोर, तकांहां आदि में 14 व 28 रूपये, जामन की सेर, ठाकरद्वारा, महल प्रीतनगर, शेरशोग, में 18 व 36 रूपये निर्धारित किए गए है। 
मैसर्ज खंडूजा एचपी गैस एंजेंसी माजरा के आपूर्ति क्षेत्र माजरा , मिश्रवाला, पडदूनी, पातलियों, मेहलीयां, जगतपुर आदि में 10 व 20 रूपये, व्यास कोटडी, गुलाबगढ़, टोकानगला, जामनीवाला, किशनपुरा, बद्रिपुर आदि में 11 व 22 रूपये, कोलर, हरिपुर खोल, बोहलियों, सतीवाला, मालोंवाला, बनकलां, झील, लोहगढ़, जामनीघाट, मातर भेडों, नलका संभाका, कोदेवाला आदि क्षेत्रों में 12 व 24 रूपये निर्धारित है। मैसर्ज प्रदीप गैस सर्विसिज पांवटा साहिब के अंतर्गत एमसी क्षेत्र पांवटा साहिब, तारूवाला, किशनपुरा, बद्रीनगर इत्यादि क्षेत्रों में डोर स्टेप डिलिवरी 11 व 22 रूपये, बेहराल, शिवपुर, निहालगढ़, राजबन, बांगरन, सालवाला, अजौली, किशनकोट, घुटनपुर, अमरगढ़, करतपुर आदि में 11 व 22 रूपये, ब्यास कोटडी, जामनीवाला, टोका नगला, कुंडियों में 12 व 24 रूपये निर्धारित है। 
इसी प्रकार मैसर्ज पांवटा इंडेन एचपी पेट्रोल पंप भूपपुर के आपूर्ति क्षेत्र केदारपुर , भूपपुर , भाटा वाली , किशनपुर , घुटनपुर , तारूवाला , तिब्बत कलोनी , एमसी क्षेत्र पांवटा में 10 व 20 रुपये , माजरा , मटक माजरी , क्यारदा , भगवानपुर , किरतपुर , अमरगढ़ आदि में 11 व 22 रुपये, पल्होडी , सैनवाला , खैरी, गुगरों आदि में 12 व 24 रूपये निर्धारित किया है। मैसर्ज शहीद कुलविंदर गैस एजेंसी ददाहु के वितरण क्षेत्र ददाहु मुख्य बाजार, तहसील कालोनी में 10 व 20 रुपये , खाला क्यार , बेडोन , बायला , कांसर , जमटा , मेहत , जटोंन आदि में 11 व 22 रुपये , चूली , कटाहशीतला , कांगटा , कोटला मोलर , पंजाहल , गनोग , बडग , कठियार , चाडना , नेहली धीडा , धारटारन , चूलडिया आदि क्षेत्रों में 14 व 28 रुपये, गिरीनगर, पडदूनी, टोकियां, थाना कसोगा , धगेडा , तालों , बिरला , तिरमली , चिया , कटवाडी बागडथ , नडासी , मधाणा , धौला कुआं , कोटी धीमान , छोउ भोगर , चांदनी , शडियार , भजोंड , खूड द्राबिल , मानल , जरग , केलेवाडा आदि में 17 व 34 रुपये , घाटों , भरोग बनेड़ी , कुजुवाला , मालगी , लाना पालर , अंधेरी , सैंज , सुंदर घाट , बेचड का बाग , पराडा , उंच्चा टिक्कर , कोटघाट , महिपुर , नेहर रजोली , चकनाल , पनयाली , नवादा , पुडली , छपरांणा आदि में 20 व 40 रुपये, भेनु, भगयानघाट, मानरिया आदि में 25 व 50 रुपये निर्धारित किए गए है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow