नगर निगम,नगर परिषद और जिला परिषद में मिली कांग्रेस को करारी हार: सुरेश कश्यप

शिमला संसदीय क्षेत्र के भाजपा सांसद सुरेश कश्यप ने कहा है कि प्रदेश में नगर निगम, नगर परिषद, जिला परिषद और पंचायत समिति चुनावों के नतीजों ने साफ कर दिया है कि प्रदेश कि कांग्रेस सरकार जनमत खो चुकी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में हुए यह चुनाव विधानसभा चुनाव 2027 का रोड मैप है।

Jun 2, 2026 - 19:22
 0  1
नगर निगम,नगर परिषद और जिला परिषद में मिली कांग्रेस को करारी हार: सुरेश कश्यप

यंगवार्ता न्यूज नाहन 2 जून, 2026 : 


शिमला संसदीय क्षेत्र के भाजपा सांसद सुरेश कश्यप ने कहा है कि प्रदेश में नगर निगम, नगर परिषद, जिला परिषद और पंचायत समिति चुनावों के नतीजों ने साफ कर दिया है कि प्रदेश कि कांग्रेस सरकार जनमत खो चुकी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में हुए यह चुनाव विधानसभा चुनाव 2027 का रोड मैप है।

नाहन में मीडिया से बातचीत करते हुए सुरेश कश्यप ने कहा कि प्रदेश की सुक्खू सरकार जनता का विश्वास खो चुकी है। उन्होंने कहा कि नगर निगम, नगर परिषद और जिला परिषद चुनावों में कांग्रेस को करारी हार का सामना करना पड़ा है, जबकि भाजपा ने पूरे प्रदेश में जीत का परचम लहराया है।

सांसद ने आरोप लगाया कि सरकार ने चुनाव टालने के लिए हरसंभव प्रयास किए, लेकिन लोकतंत्र में जनता का फैसला सर्वोपरि होता है। 

सांसद सुरेश कश्यप ने कहा कि कांग्रेस ने सत्ता में आने से पहले जो गारंटियां और वायदे किए थे, उन्हें पूरा नहीं किया गया। इसी का परिणाम है कि जनता ने चुनावों में कांग्रेस को नकार दिया। सांसद ने दावा किया कि यह चुनाव के नतीजे वर्ष 2027 के विधानसभा चुनावों का रोडमैप हैं और भाजपा आगामी चुनावों में एकतरफा जीत हासिल करेगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow