हिमाचल कांग्रेस ने किया झूठी गारंटियों का प्रयोग,अब देश की जनता इन गारंटियों का सच जान चुकी है : बिंदल

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डाॅ राजीव बिन्दल ने आज नागपुर में महाराष्ट्र चुनाव के मद्देनजर प्रैस वार्ता को सम्बोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी ने 2022 में हिमाचल प्रदेश में एक राजनैतिक प्रयोग किया , जिसमें समाज के हर वर्ग को लोक लुभावन वायदे किए , गारंटियां दी और इन गारंटियों के आधार पर सत्ता प्राप्त की

Nov 13, 2024 - 17:57
Nov 13, 2024 - 18:16
 0  48
हिमाचल कांग्रेस ने किया झूठी गारंटियों का प्रयोग,अब देश की जनता इन गारंटियों का सच जान चुकी है : बिंदल
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला 13-11-2024
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डाॅ राजीव बिन्दल ने आज नागपुर में महाराष्ट्र चुनाव के मद्देनजर प्रैस वार्ता को सम्बोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी ने 2022 में हिमाचल प्रदेश में एक राजनैतिक प्रयोग किया , जिसमें समाज के हर वर्ग को लोक लुभावन वायदे किए , गारंटियां दी और इन गारंटियों के आधार पर सत्ता प्राप्त की , परन्तु गारंटियां तो कहां पूरी होनी थी , क्योंकि वो झूठी थी और केवल वोट प्राप्त करने के लिए दी गई थी। 
इसके विपरीत हिमाचल प्रदेश की माली हालत को खराब कर दिया गया। न 28 लाख महिलाओं को 1500 रू0 मिले, न 5 लाख बेरोजगारों को नौकरियां मिली , न 100 रू0 लीटर दूध बिका , न 300 यूनिट बिजली मुफ्त मिली, इसके विपरीत बिजली महंगी की , डीजल महंगा किया , पानी महंगा किया, यात्रा महंगी हुई , संस्थान बंद हुए, स्टाम्प ड्यूटी बढ़ी , बिजली ड्यूटी बढ़ी। डाॅ0 बिन्दल ने कहा कि हिमाचल प्रदेश का यह झूठी गारंटियों का प्रयोग कर्नाटक में भी कांग्रेस ने किया परन्तु अब देश की जनता इन गारंटियों का सच जान चुकी है। 
महाराष्ट्र की जनता कांग्रेस पार्टी और महाविकास अघाड़ी के इस झूठे एजेंडे में नहीं आएगी और भाजपा व महायुति को अपना आशीर्वाद देकर जिताएगी। डाॅ0 बिन्दल ने कहा कि इस प्रेस वार्ता में केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री संजय बंडी तेलंगाना से आए थे और स्वामी नारायण , नेता प्रतिपक्ष कर्नाटक से आए थे, उन्होंने भी तेलंगाना व कर्नाटक की कांग्रेस सरकारों की पोल खोली।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow