सांसद सुरेश कुमार कश्यप ने युवाओं से MY Bharat VBYLD क्विज़ में भाग लेने की अपील की
सांसद सुरेश कुमार कश्यप ने आज जिले के युवाओं से MY Bharat पोर्टल पर आयोजित किए जा रहे विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग (VBYLD) क्विज़ में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की। इस अवसर पर उन्होंने जिला युवा अधिकारी, MY Bharat सिरमौर, अमृषा शर्मा तथा राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवकों (NYVs) के साथ VBYLD क्विज़ के पोस्टर का विमोचन किया और जिले के अधिक से अधिक युवाओं से इस अभियान में भाग लेने का आह्वान किया।
यंगवार्ता न्यूज - नाहन 11 सितंबर :

VBYLD क्विज़ बहु-चरणीय चयन प्रक्रिया का प्रथम चरण है, जिसके माध्यम से जनवरी 2027 में राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर नई दिल्ली में आयोजित होने वाले विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग के लिए युवाओं का चयन किया जाएगा। सांसद ने 15–29 वर्ष आयु वर्ग के सभी पात्र युवाओं, युवा क्लबों एवं शैक्षणिक संस्थानों से MY Bharat पोर्टल पर पंजीकरण कर क्विज़ में भाग लेने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि यह युवाओं के लिए राष्ट्रीय मंच पर हिमाचल प्रदेश का प्रतिनिधित्व करने तथा प्रधानमंत्री के समक्ष अपने विचार रखने का महत्वपूर्ण अवसर है।
What's Your Reaction?