संसदीय कार्य मंत्री हर्षवर्धन चौहान का बड़ा बयान, कहा- देश में हो रहे चुनाव में हो रही गड़बड़ी
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के बाद संसदीय कार्यमंत्री हर्षवर्धन चौहान ने EVM से हो रहे चुनाव पर सवाल खड़े किए हैं। हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि हिंदुस्तान में हो रहे चुनाव निष्पक्ष नहीं है. चुनाव आयोग और अन्य केंद्रीय एजेंसियां मोदी सरकार के दबाव में काम कर रही हैं. हालांकि हर्षवर्धन चौहान ने ममता बनर्जी के इस्तीफ़ा न देने वाली बात को ग़लत ठहराया।
शिमला 06 मई, 2026 :
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के बाद संसदीय कार्यमंत्री हर्षवर्धन चौहान ने EVM से हो रहे चुनाव पर सवाल खड़े किए हैं। हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि हिंदुस्तान में हो रहे चुनाव निष्पक्ष नहीं है. चुनाव आयोग और अन्य केंद्रीय एजेंसियां मोदी सरकार के दबाव में काम कर रही हैं. हालांकि हर्षवर्धन चौहान ने ममता बनर्जी के इस्तीफ़ा न देने वाली बात को ग़लत ठहराया।
हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि परंपराओं को तोड़ा नहीं जाना चाहिए. ममता बनर्जी चुनाव हार चुकी हैं, तो उन्हें अपने पद से इस्तीफ़ा देना चाहिए। उन्होंने अपनी बातको दोहराते हुए देशभर में हो रहे चुनावों पर सवाल खड़े करते हुए EVM से चुनाव को ग़लत ठहराया। उन्होंने कहा कि जो देश पहले ही EVM चुनाव करवाते थे, वहां अब बैलेट पेपर से चुनाव करवा रहे हैं। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह की तरह हर्षवर्धन चौहान ने भी EVM को हैक करने की संभावना की बात कही।
वहीं, संसदीय कार्यमंत्री हर्षवर्धन चौहान ने नगर निगम चुनाव में कांग्रेस की बेहतर स्थिति होने की बात कही। हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि कांग्रेस ने जिताऊ उम्मीदवारों को टिकट दिया है. हालांकि कांग्रेस के बाग़ी उम्मीदवारों को मनाने की कवायद भी जारी है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस से ज़्यादा बगावत भारतीय जनता पार्टी में हैं। उन्होंने नगर निगम चुनाव में कांग्रेस की स्थिति को भाजपा से बेहतर क़रार दिया है। बता दें कि संसदीय कार्यमंत्री हर्षवर्धन चौहान को सोलन नगर निगम चुनाव के लिए कांग्रेस ने प्रभारी बनाया है। इसके साथ ही उन्होंने शिमला के भराड़ी इलाक़े में धमकी भरे पोस्टर को लेकर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि इस तरह की घटनाओं को शरारती तत्व अंजाम देते हैं। इस पूरे मामले में पुलिस को गंभीरता से कार्रवाई करने के लिए कहा गया है. संसदीय कार्यमंत्री ने लोगों से पैनिक न होने की भी अपील की।
संसदीय कार्यमंत्री हर्षवर्धन चौहान ने भारतीय जनता पार्टी के उद्योगों के पलायन के आरोप फिर भी जवाब दिया। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश कोई भी बड़ा उद्योग बाहर नहीं गया है। अगर छोटे-छोटे उद्योग हिमाचल से जा रहे हैं, तो इसके कई कारण हो सकते हैं। पूर्व में भारतीय जनता पार्टी की सरकार के वक़्त भी ऐसा होता रहा है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश सरकार नई इंडस्ट्रियल पॉलिसी के ज़रिए उद्योगों को हिमाचल आने के लिए प्रेरित कर रही है।
What's Your Reaction?


