हिमाचल के कुछ भागों में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से माैसम बिगड़ने के आसार 

हिमाचल प्रदेश के कुछ भागों में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से माैसम बिगड़ने के आसार हैं। माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार राज्य के मध्य व उच्च पर्वतीय कुछ स्थानों पर 8 से 10 अक्तूबर तक बारिश का पूर्वानुमान

Oct 7, 2024 - 21:16
 0  77
हिमाचल के कुछ भागों में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से माैसम बिगड़ने के आसार 
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला    07-10-2024

हिमाचल प्रदेश के कुछ भागों में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से माैसम बिगड़ने के आसार हैं। माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार राज्य के मध्य व उच्च पर्वतीय कुछ स्थानों पर 8 से 10 अक्तूबर तक बारिश का पूर्वानुमान है। इस दाैरान चोटियों पर हल्की बर्फबारी होने की संभावना है। 

इसके बाद 11 अक्तूबर से पूरे प्रदेश में माैसम साफ रहने के आसार हैं। उधर, मैदानी भागों में माैसम साफ रहने से पारा और चढ़ने के आसार हैं। आज राजधानी शिमला व आसपास भागों में धूप खिलने के साथ हल्के बादल छाए हुए हैं।

शिमला में न्यूनतम तापमान 13.6, सुंदरनगर 14.3, भुंतर 13.0, कल्पा 6.8, धर्मशाला 15.0, ऊना 15.4, नाहन 19.5, केलांग 4.7, पालमपुर 14.0, सोलन 13.5, मनाली 9.9, कांगड़ा 15.0, मंडी 17.3, बिलासपुर 17.5, चंबा 15.1, डलहाैजी 16.0, कुकुमसेरी 4.9, कसाैली 16.4, पांवटा साहिब 22.0 व सैंज में 13.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow