हिमाचल पुलिस के जवान खा गए सीएम सुक्खू के समोसे, सीआईडी जांच में हुआ खुलासा

सीआईडी के एक कार्यक्रम में लाए समोसे अतिथियों के बजाय स्टाफ को परोसे जाने के मामले में सीआईडी ने जांच पूरी कर ली है। सीआईडी के एक अधिकारी ने टिप्पणी की है कि समन्वय की कमी के कारण ऐसा हुआ है। इसे बड़ी चूक माना

Nov 8, 2024 - 10:54
Nov 8, 2024 - 13:23
 0  320
हिमाचल पुलिस के जवान खा गए सीएम सुक्खू के समोसे, सीआईडी जांच में हुआ खुलासा
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला    08-11-2024

सीआईडी के एक कार्यक्रम में लाए समोसे अतिथियों के बजाय स्टाफ को परोसे जाने के मामले में सीआईडी ने जांच पूरी कर ली है। सीआईडी के एक अधिकारी ने टिप्पणी की है कि समन्वय की कमी के कारण ऐसा हुआ है। इसे बड़ी चूक माना है। 

जिसके कारण प्रमुख अतिथियों तक इन्हें पहुंचाया नहीं जा सका। मामला 21 अक्तूबर का है। डीएसपी रैंक के एक अधिकारी ने इसकी जांच रिपोर्ट बनाकर राज्य गुप्तचर विभाग के पुलिस महानिरीक्षक को भेजी है। 

दरअसल 21 अक्तूबर को सीआईडी मुख्यालय में समारोह में बतौर मुख्यातिथि मुख्यमंत्री सुक्खू गए थे। उनके अलावा कई वीआईपी मेहमान और अधिकारी मौजूद थे। लक्कड़ बाजार स्थित होटल रेडिसन ब्लू से समोसे और केक के तीन डिब्बे प्रमुख अतिथियों के लिए लाए गए।

भाजपा ने तंज कसा कि सरकार को विकास की नहीं समोसे की चिंता  भाजपा विधायक एवं मीडिया विभाग के प्रभारी रणधीर शर्मा ने इस मामले पर तंज कहा। कहा है कि हिमाचल की जनता परेशान है और सरकार को समोसे की चिंता सता रही है। मुख्यमंत्री सुक्खू के लिए लाए गए समोसे से जुड़ी घटना ने विवाद को जन्म दे दिया है। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow