सुधीर शर्मा के सीएम के खिलाफ प्रिविलेज मोशन पर गंभीरता से अध्ययन करेगा विधानसभा सचिवालय : कुलदीप पठानिया

भाजपा विधायक सुधीर शर्मा ने मुख्यमंत्री के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का नोटिस दिया है। सोमवार को विधायक ने विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया को भेजे पत्र में सदन में कई बार झूठी और गुमराह करने वाली जानकारियां देने का सीएम सुक्खू पर आरोप लगाया है। इसको लेकर सोशल मीडिया पर भी नोटिस को शेयर किया है। विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप पठानिया ने पत्र को गंभीरता से लेने की बात कही है

Aug 25, 2025 - 18:38
Aug 25, 2025 - 19:34
 0  27
सुधीर शर्मा के सीएम के खिलाफ प्रिविलेज मोशन पर गंभीरता से अध्ययन करेगा  विधानसभा सचिवालय : कुलदीप पठानिया
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला  25-08-2025
भाजपा विधायक सुधीर शर्मा ने मुख्यमंत्री के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का नोटिस दिया है। सोमवार को विधायक ने विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया को भेजे पत्र में सदन में कई बार झूठी और गुमराह करने वाली जानकारियां देने का सीएम सुक्खू पर आरोप लगाया है। इसको लेकर सोशल मीडिया पर भी नोटिस को शेयर किया है। विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप पठानिया ने पत्र को गंभीरता से लेने की बात कही है। कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि वह सोशल मीडिया पर नोटिस शेयर नहीं कर सकते। विधानसभा सचिवालय के पास यह पत्र विचाराधीन है। पत्र पर विचार किया जा रहा। 
कौन से ऐसे तथ्य हैं, जिनका उन्होंने उल्लेख किया है। इसका पता लगाया जाएगा। उन्होंने कहा कि नोटिस पब्लिसिटी के लिए नहीं दिए जाते है।यदि  तथ्य नहीं हुए और बेबुनियाद पाए तो इसके खिलाफ भी कई प्रावधान है। हम देख रहे हैं कि विधायक ने क्या-क्या मामला उठाया है। इस बाबत उचित फैसला लिया जाएगा। बता दे धर्मशाला से भाजपा विधायक सुधीर शर्मा ने मुख्यमंत्री के खिलाफ प्रिविलेज मोशन का नोटिस दिया है। विधानसभा अध्यक्ष को लिखे पत्र में सुधीर शर्मा ने कहा कि वित्तीय वर्ष 2025-26 के बजट सत्र में सीएम ने घोषणा करते हुए विभिन्न विभागों में 25 हजार युवाओं को रोजगार देने की बात कही। पिछले साल मानसून सत्र के दौरान ही सरकार ने बताया कि उन्होंने सरकारी क्षेत्र में 34 हजार से ज्यादा लोगों को रोजगार दिया है। 
इस साल स्वतंत्रता दिवस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने 23 हजार लोगों को रोजगार दिया है। सुधीर ने लिखा कि पहले बजट सत्र से ही सरकार ने हर विधानसभा क्षेत्र में एक आदर्श स्वास्थ्य संस्थान बनाने की घोषणा की। हर विधानसभा क्षेत्र में सरकार की ओर से इस दावे को दोहराया जाता रहा। आज तक एक भी ऐसी चीज प्रदेश में नहीं बनी। भाजपा के भी 28 विधायक सदन के सदस्य हैं। उनके यहां एक भी ऐसा संस्था नहीं है। सुधीर शर्मा ने कहा कि दस गारंटियों के बारे में सरकार कितनी बार सदन में झूठ बोल चुकी है, उसकी गिनती नहीं की जा सकती है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow