हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में रुक-रुककर बर्फबारी का दाैर जारी

हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में रुक-रुककर बर्फबारी का दाैर जारी है। वहीं शिमला सहित अन्य क्षेत्रों में बारिश दर्ज की गई है। लाहौल-स्पीति जिले में मंगलवार देर शाम से बर्फबारी का सिलसिला जारी है। लाहौल के रिहायशी इलाकों में भारी बर्फबारी की सूचना

Feb 26, 2025 - 12:32
 0  38
हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में रुक-रुककर बर्फबारी का दाैर जारी
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला    26-02-2025

हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में रुक-रुककर बर्फबारी का दाैर जारी है। वहीं शिमला सहित अन्य क्षेत्रों में बारिश दर्ज की गई है। लाहौल-स्पीति जिले में मंगलवार देर शाम से बर्फबारी का सिलसिला जारी है। लाहौल के रिहायशी इलाकों में भारी बर्फबारी की सूचना है। इससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। 

रोहतांग दर्रा में 75, कोकसर45, अटल टनल नॉर्थ पोर्टल 45, साउथ पोर्टल 40, केलांग 30 व उदयपुर में 25 से 30 सेंटीमीटर तक बर्फबारी हुई है। बर्फबारी लगातार जारी है। इससे जनजातीय क्षेत्र शीतलहर की चपेट में आ गए हैं। 

माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार लगातार 4 मार्च तक हिमाचल प्रदेश में बारिश-बर्फबारी का पूर्वानुमान है। 26, 27 और 28 फरवरी को कुछ स्थानों पर भारी बारिश-बर्फबारी हो सकती है। इस अविध के दाैरान लाहौल-स्पीति, किन्नौर सहित कांगड़ा, चंबा, शिमला, कुल्लू, मंडी और सिरमौर जिलों के ऊंचे इलाकों में कई स्थानों पर हल्की और कुछ स्थानों पर मध्यम बारिश-बर्फबारी की संभावना है।  

27 व 28 फरवरी के दौरान चंबा, कांगड़ा, कुल्लू और मंडी में कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश-बर्फबारी का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं 26 से 28 फरवरी के दाैरान ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर,शिमला, सोलन, सिरमाैर, किन्नाैर व लाहाैल-स्पीति में भारी बारिश-बर्फबारी का येलो अलर्ट है। 1 मार्च को राज्य के कई स्थानों पर और 2 मार्च को एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश-बर्फबारी की संभावना है। 3 व 4 मार्च को कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश-बर्फबारी की संभावना है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow