हिमाचल प्रदेश में अब शासन करने की क्षमता जा चुकी है कांग्रेस पार्टी : त्रिलोक कपूर

भाजपा प्रदेश महामंत्री त्रिलोक कपूर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी कहा है कि आज कांग्रेस पार्टी अर्बन नक्सल के हाथों में चली गयी है। यह एक सोची समझी षडयंत्र और भारत में अराजकता उत्पन्न करने के एक प्रयास का हिस्सा भी है।“  कपूर ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने 8.5 हजार खटा खट स्कीम देने की बात की थी, यानि एक लाख रुपए हर परिवार की एक महिला को देंगे

Nov 3, 2024 - 18:43
 0  51
हिमाचल प्रदेश में अब शासन करने की क्षमता जा चुकी है कांग्रेस पार्टी : त्रिलोक कपूर
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
 
यंगवार्ता न्यूज़ - धर्मशाला  03-11-2024
भाजपा प्रदेश महामंत्री त्रिलोक कपूर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी कहा है कि आज कांग्रेस पार्टी अर्बन नक्सल के हाथों में चली गयी है। यह एक सोची समझी षडयंत्र और भारत में अराजकता उत्पन्न करने के एक प्रयास का हिस्सा भी है।“  कपूर ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने 8.5 हजार खटा खट स्कीम देने की बात की थी, यानि एक लाख रुपए हर परिवार की एक महिला को देंगे। 140 करोड़ की आबादी वाले भारत में लगभग 31 करोड़ परिवार हैं। यानि कांग्रेस ने 31 लाख करोड़ रुपए देने का वादा किया था। जबकि, पिछले साल के बजट में राजस्व आय 26.80 लाख करोड़ रुपए का था। 
यानि, भारत की कुल आमदनी लगभग 27 लाख करोड़ रुपए है और कांग्रेस पार्टी ने 31 लाख करोड़ रुपए बांटने का वादा किया था, यह कैसा वादा था? कांग्रेस का वादा वैसा ही था जैसे पोंजी स्कीम वाले लोग करते हैं। कांग्रेस ने अशिक्षित महिलाओं के हाथ में कागज थमाकर नाम लिखने के लिए कहा था और उन्होंने कहा था कि 4 जून के बाद आकर पैसा ले लेना। लखनऊ से लेकर बेंगलुरु तक महिलाएं कांग्रेस ऑफिस पहुंच गई थी। यह एक सोची समझी षड्यंत्रकारी मानसिकता का भी प्रयास हो सकता है। यह दर्शाता है कि कांग्रेस पार्टी में अब शासन करने की क्षमता जा चुकी है। कर्नाटक में कांग्रेस की सरकार ने कहा था कि दूध पर दी जाने वाली सब्सिडी 5 रुपए से बढ़ाकर 7 रुपए कर दिए जाएंगे, लेकिन कांग्रेस ने सब्सिडी नहीं दी। 
इसके विपरीत, हिमाचल में कांग्रेस सरकार ने दूध की कीमत 3 रुपए बढ़ा दी।  त्रिलोक कपूर ने कहा कि कांग्रेस पार्टी द्वारा किए गए वादों को पूरा नहीं करने का इतना बड़ा पहाड़ है, जो एक तिनके से ढंकना संभव नहीं है। वहीं, कांग्रेस पार्टी सोशल मीडिया पर एक बयान जारी कर, जो एक तिनके समान है, उस पहाड़ को ढंकने का प्रयास कर रही है। कांग्रेस पार्टी के कार्यकाल के दौरान, राजनीति 'विश्वसनीयता के संकट' से ग्रस्त थी, जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में, भारतीय जनता पार्टी ने इसे 'विश्वसनीयता के केंद्र' में बदल दिया है। उन्होंने कहा कि हिमाचल में भी कांग्रेस पार्टी ने जनता को केवल धोखा देने का काम किया है, ना महिलाओं को 1500 रु मिले, ना युवाओं को नौकरियां मिली, बस मिला तो केवल धोखा ही धोखा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow