हिमाचल में अक्टूबर माह में साफ रहेगा मौसम,न्यनतम तापमान में गिरावट के आसार

हिमाचल प्रदेश  मॉनसून की विदाई के बाद प्रदेश में सूखे की स्थिति बनी हुई है।प्रदेश में कुछ क्षेत्रों में भले ही हल्की बारिश हुई है लेकिन अधिकांश क्षेत्रों में बदरा नदारद ही रहे हैं।लंबे समय  से बारिश न होने की कारण प्रदेश में मौसम शुष्क बना हुआ

Oct 25, 2024 - 22:56
 0  33
हिमाचल में अक्टूबर माह में साफ रहेगा मौसम,न्यनतम तापमान में गिरावट के आसार
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला    25-10-2024

हिमाचल प्रदेश  मॉनसून की विदाई के बाद प्रदेश में सूखे की स्थिति बनी हुई है।प्रदेश में कुछ क्षेत्रों में भले ही हल्की बारिश हुई है लेकिन अधिकांश क्षेत्रों में बदरा नदारद ही रहे हैं।लंबे समय  से बारिश न होने की कारण प्रदेश में मौसम शुष्क बना हुआ है। 

राज्य में रेनफॉल एक्टिविटी गत 10 दिनों में न के बराबर रही है।प्रदर्श से दो  अक्तूबर को मानसून के विदाई के साथ ही राज्य में रेनफॉल एक्टिविटी में कमी आई है। इसकी वजह से राज्य में ड्राई स्पेल देखा जा रहा है. आने वाले दिनों में भी मौसम साफ बने रहने का अनुमान है। हिमाचल प्रदेश में अक्टूबर महीने के अंत तक मौसम साफ रहेगा।

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक कुलदीप श्रीवास्तव ने कहा कि प्रदेश से दो अक्टूबर को मंसू की विदाई के साथ ही मौसम शुष्क बना हुआ है।कुछ एक क्षेत्रों में हल्की बारिश हुई है लेकिन प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम शुष्क बना हुआ है।प्रदेश भर में मौसम साफ बना रहने के कारण अधिकतम तापमानों में उछाल आया है।आने वाले दिनों में दिन के तापमान बढ़ सकते हैं। 

वहीं सुबह शाम के न्यूनतम तापमानों में गिरावट दर्ज की जा सकती है।उन्होंने कहा को आने वाले दिनों में भी अक्टूबर माह के अंत तक प्रदेश भर में मौसम साफ बना रहेगा।प्रदेश भर में रेन एक्टिविटी किम् होने के कारण तापमानों में वृद्धि हुई है जिसके कारण तापमानों में उछाल आया है।कुछ एक क्षेत्रों में हल्की बारिश व बर्फबारी हुई है लेकिन वह न के बराबर है ।फिलहाल प्रदेश में अभी अगले एक सप्ताह तक बारिश के कोई आसार नही है।

बता दें कि हिमाचल प्रदेश के कुछ जिले ऐसे  हैं, जहां पहली अक्टूबर से बारिश हुई नही है।बिलासपुर, चंबा, हमीरपुर, कुल्लू, सिरमौर और सोलन जिला में बीते 25 दिनों से बारिश नही हुई है।बाकी बचे शेष जिलों में भी  कांगड़ा, किन्नौर , लाहौल स्पीति में , मंडी  शिमला और ऊना में भी सामान्य से कम ही बारिश हुई है।पहली अक्टूबर से पूरे प्रदेश भर में मौसम शुष्क बना हुआ है

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow