हिमाचल में प्राकृतिक मक्की की खरीद शुरू, 30 रुपए प्रति किलो का मिलेगा समर्थन मूल्य

प्राकृतिक खेती कर रहे किसानों को प्रोत्साहित करने के लिए सरकार की ओर से मक्की की खरीद शुरू हो गई है। प्राकृतिक खेती रहे किसानों की मक्की को खरीदने

Nov 19, 2024 - 20:41
 0  33
हिमाचल में प्राकृतिक मक्की की खरीद शुरू, 30 रुपए प्रति किलो का मिलेगा समर्थन मूल्य
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला   19-11-2024

प्राकृतिक खेती कर रहे किसानों को प्रोत्साहित करने के लिए सरकार की ओर से मक्की की खरीद शुरू हो गई है। प्राकृतिक खेती रहे किसानों की मक्की को खरीदने के लिए प्रदेश सरकार के कृषि विभाग की प्राकृतिक खेती खुशहाल किसान योजना की राज्य परियोजना कार्यान्वयन इकाई और हिमाचल प्रदेश खाद्य आपूर्ति निगम की टीमों ने पूरे प्रदेश में खरीद के लिए 24 खरीद केंद्र बनाए हैं। 
      
प्राकृतिक खेती से उगाई मक्की की खरीद के दूसरे चरण में शिमला, चंबा और मंडी जिलों में मक्की की खरीद शुरू हो गई है। शिमला जिला में शनान भट्टाकुफर में प्राकृतिक खेती से उत्पादित मक्की के लिए खरीद केंद्र बनाया गया है। जहां पर खाद्य आपूर्ति निगम और कृषि विभाग की आतमा टीम के अधिकारियों की देखरेख में किसानों से मक्की की खरीद की जा रही है।    

प्रदेश के 10 जिलों में बनाए गए इन खरीद केंद्रों में प्राकृतिक खेती विधि से उगाई हुई इस मक्की को 30 रुपये प्रति किलोग्राम के समर्थन मूल्य पर खरीदा जा रहा है। जोकि देशभर में मक्की के लिए सबसे अधिक न्यूनतम समर्थन मूल्य है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow