हिमाचल सरकार ने बिजली बोर्ड के कर्मचारियों को दिया दिवाली का तोहफा, चार प्रतिशत डीए देने की घोषणा 

हिमाचल प्रदेश राज्य बिजली बोर्ड के कर्मचारियों को बिजली बोर्ड प्रबंधन ने चार प्रतिशत डीए देने की घोषणा कर दी गई है। बिजली बोर्ड के नियमित कर्मचारियों को अभी ये लाभ जारी

Oct 25, 2024 - 00:51
 0  37
हिमाचल सरकार ने बिजली बोर्ड के कर्मचारियों को दिया दिवाली का तोहफा, चार प्रतिशत डीए देने की घोषणा 
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला    24-10-2024

हिमाचल प्रदेश राज्य बिजली बोर्ड के कर्मचारियों को बिजली बोर्ड प्रबंधन ने चार प्रतिशत डीए देने की घोषणा कर दी गई है। बिजली बोर्ड के नियमित कर्मचारियों को अभी ये लाभ जारी कर दिया है। 

बिजली बोर्ड के एनपीएस कर्मचारियों को देय डीए के लिए अलग से निर्देश जारी किए जाने हैं। इसकी अलग से एक अधिसूचना जारी की जाएगी।इस बार बिजली बोर्ड के कर्मचारियों और पेंशनरों को वेतन भी 28 अक्टूबर से पहले मिल जाएगा। इससे पहले राज्य सरकार ने इनकी घोषणा कर दी है। 

इसी तर्ज पर राज्य बिजली बोर्ड के कर्मचारी भी लगातार इसकी मांग कर रहे थे। उनकी पुरानी पेंशन स्कीम को बिजली बोर्ड में लागू करने की मांग पर अभी कोई फैसला नहीं लिया गया है। यह मांग अभी तक राज्य बिजली बोर्ड प्रबंधन के पास लंबित है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow