हिमालयन इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट ने आयोजित की फ्रेशर्स पार्टी ‘रूबरू’ 2026

हिमालयन इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट द्वारा BBA एवं MBA के नवप्रवेशित छात्रों के स्वागत के लिए फ्रेशर्स पार्टी ‘रूबरू 2026’ का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य नए विद्यार्थियों का स्वागत करने के साथ-साथ उन्हें संस्थान के शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक वातावरण से परिचित कराना और आपसी मेल-जोल को बढ़ावा देना था।

Oct 5, 2026 - 14:44
 0  20
हिमालयन इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट ने आयोजित की फ्रेशर्स पार्टी ‘रूबरू’ 2026

यंगवार्ता न्यूज - कालाअम्ब 5 अक्टूबर : 

हिमालयन इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट द्वारा BBA एवं MBA के नवप्रवेशित छात्रों के स्वागत के लिए फ्रेशर्स पार्टी ‘रूबरू 2026’ का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य नए विद्यार्थियों का स्वागत करने के साथ-साथ उन्हें संस्थान के शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक वातावरण से परिचित कराना और आपसी मेल-जोल को बढ़ावा देना था।

कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. प्रियंका तोमर, निदेशक, प्रबंधन विभाग द्वारा विद्यार्थियों के स्वागत एवं आशीर्वचन के साथ हुई। उन्होंने नए छात्रों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और उन्हें अपने लक्ष्यों के प्रति समर्पित रहकर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर उपाध्यक्ष श्री विकास बंसल ने भी विद्यार्थियों से संवाद किया। उन्होंने नवागंतुक छात्रों का स्वागत करते हुए उन्हें अपने शैक्षणिक जीवन में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने तथा सफलता के मार्ग पर निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

फ्रेशर्स पार्टी में BBA एवं MBA के छात्रों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों, नृत्य, संगीत एवं मनोरंजक गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लिया। विद्यार्थियों की प्रतिभा और आत्मविश्वास ने कार्यक्रम में चार चाँद लगा दिए। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं एवं गतिविधियों के माध्यम से छात्रों के व्यक्तित्व, आत्मविश्वास और रचनात्मकता को भी परखा गया।

कार्यक्रम में MBA से मिस फ्रेशर प्रीत कौर, मिस्टर फ्रेशर गगन प्रीत ने अपनी प्रतिभा से सभी का ध्यान आकर्षित किया। वहीं BBA से मिस्टर फ्रेशर वंश गुप्ता, मिस फ्रेशर 'दिव्यांशी' एवं मिस्टर पर्सनैलिटी मोहन नातुंग एवं मिस चार्मिंग दीक्षा ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए सभी का दिल जीत लिया।

इस अवसर पर  सभी संकाय सदस्यों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके मार्गदर्शन, सहयोग एवं समर्पण से ‘रूबरू 2026’ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

फ्रेशर्स पार्टी ने BBA एवं MBA के नए विद्यार्थियों को एक-दूसरे से परिचित होने, नए मित्र बनाने और अपने अनुभव साझा करने का बेहतरीन अवसर प्रदान किया। ‘रूबरू 2026’ न केवल नए छात्रों के लिए एक यादगार शुरुआत रही, बल्कि इसने उनमें आत्मविश्वास, उत्साह और संस्थान के प्रति अपनापन भी विकसित किया। यह आयोजन विद्यार्थियों को अपने सपनों और लक्ष्यों की दिशा में सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करने वाला रहा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="500" height="900" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />
src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="340" height="600" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />