नाहन में चुनावी कर्मचारियों को दिया गया मतदान का अंतिम प्रशिक्षण, नाहन में पहले चरण में 10 पंचायतों में होगा मतदान
26 मई को होने जा रहे हैं पंचायती राज चुनाव के पहले चरण के लिए प्रशासनिक तैयारी को अंतिम रूप दिया जा रहा है कल पोलिंग पार्टियाँ मतदान केंद्रों के लिए रवाना होगी इससे पूर्व आज नाहन में चुनावी कर्मचारियों को तीसरे चरण में अंतिम प्रशिक्षण दिया गया।
नाहन 23 मई, 2026 :

मीडिया से बात करते हुए खंड विकास अधिकारी नाहन डॉ अंजली गर्ग ने बताया कि नाहन विकासखंड की कुल 28 पंचायतो में चुनाव होने हैं और पहले चरण में 26 मई को 10 पंचायतों में चुनाव होंगे।
उन्होंने कहा कि नाहन विकास खंड में है कुल 73 पोलिंग पार्टियां बनाई गई है जिनमें से 64 पोलिंग पार्टियों को कल मतदान केंद्र के लिए रवाना किया जाएगा और बाकी पोलिंग पार्टी को रिजर्व में रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि नाहन विकासखंड में कुल 44892 मतदाता मत का प्रयोग करेंगे मतदान के लिए लिखे गए करीब 2 लाख मत भी लिखे गए है।
What's Your Reaction?