अक्षरधाम पब्लिक स्कूल के वार्षिक खेल प्रतियोगिता में नन्हे छात्रों ने दिखाया जौहर 

अक्षरधाम पब्लिक स्कूल मोगीनंद द्वारा स्कूल की वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता स्कूल परिसर में आयोजित की गई। इस अवसर पर स्कूल के प्रधानाचार्य राजेश सैनी ने दीप प्रज्वलित कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। छात्रों को संबोधित करते हुए राजेश सैनी ने कहा कि अक्षरधाम पब्लिक स्कूल शिक्षा के साथ-साथ खेल और सांस्कृतिक गतिविधियों में भी छात्रों को आगे रखता है। 

Feb 27, 2026 - 19:18
 0  20
अक्षरधाम पब्लिक स्कूल के वार्षिक खेल प्रतियोगिता में नन्हे छात्रों ने दिखाया जौहर 
यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन  27-02-2026
अक्षरधाम पब्लिक स्कूल मोगीनंद द्वारा स्कूल की वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता स्कूल परिसर में आयोजित की गई। इस अवसर पर स्कूल के प्रधानाचार्य राजेश सैनी ने दीप प्रज्वलित कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। छात्रों को संबोधित करते हुए राजेश सैनी ने कहा कि अक्षरधाम पब्लिक स्कूल शिक्षा के साथ-साथ खेल और सांस्कृतिक गतिविधियों में भी छात्रों को आगे रखता है। 
उन्होंने कहा कि खेल प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य छात्रों के भीतर अनुशासन की भावना उत्पन्न करना है। वही खेल प्रतियोगिताओं से विद्यार्थियों का  बौद्धिक विकास और शारीरिक विकास होता है। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य नन्हे विद्यार्थियों में शारीरिक विकास ,  आत्मविश्वास , अनुशासन और टीम भावना का विकास करना है। 
अक्षरधाम अक्षरधाम पब्लिक स्कूल की वार्षिक खेल प्रतियोगिताओं में रेस , बाल बैलेंस ,फ्रॉग रेस ,  डक रेस , और बैलेंस डी कौन जैसी प्रतियोगिताओं का आयोजन करवाया गया। वार्षिक प्रतियोगिता में विजेता छात्र-छात्राओं को प्रधानाचार्य द्वारा मेडल और प्रमाण पत्र देकर पुरस्कृत किया गया। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow