अक्षरधाम पब्लिक हाई स्कूल की छात्रा का जवाहर नवोदय विद्यालय के लिए हुआ चयन 

जिला मुख्यालय नाहन के साथ लगते मोगीनंद स्थित अक्षरधाम पब्लिक हाई स्कूल की छात्रा का चयन जवाहर नवोदय विद्यालय के लिए हुआ है। छात्रा रितिका ने कक्षा छठी के लिए जेएनवी की प्रवेश परीक्षा में सफलतापूर्वक उत्तीर्ण की है। जिससे विद्यालय में एक बार फिर खुशी का माहौल है। प्रधानाचार्य अक्षरधाम पब्लिक स्कूल राजेश सैनी ने बताया कि विद्यालय के छात्र विगत भी नवोदय विद्यालय के लिए चयनित हुए थे। वहीं इस वर्ष भी एक छात्रा रितिका ने जेएनवी की परीक्षा को उतीर्ण कर विद्यालय का नाम भी रोशन किया। 

May 25, 2026 - 19:16
 0  8
अक्षरधाम पब्लिक हाई स्कूल की छात्रा का जवाहर नवोदय विद्यालय के लिए हुआ चयन 
यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन  25-05-2026

जिला मुख्यालय नाहन के साथ लगते मोगीनंद स्थित अक्षरधाम पब्लिक हाई स्कूल की छात्रा का चयन जवाहर नवोदय विद्यालय के लिए हुआ है। छात्रा रितिका ने कक्षा छठी के लिए जेएनवी की प्रवेश परीक्षा में सफलतापूर्वक उत्तीर्ण की है। जिससे विद्यालय में एक बार फिर खुशी का माहौल है। प्रधानाचार्य अक्षरधाम पब्लिक स्कूल राजेश सैनी ने बताया कि विद्यालय के छात्र विगत भी नवोदय विद्यालय के लिए चयनित हुए थे। वहीं इस वर्ष भी एक छात्रा रितिका ने जेएनवी की परीक्षा को उतीर्ण कर विद्यालय का नाम भी रोशन किया। 
विद्यालय प्रबंधन छात्रा को मिठाई खिलाकर आगामी शिक्षण के लिए प्रेरित किया। छात्रा की इस सफलता से मोगीनंद क्षेत्र में खुशी का माहौल है और विद्यालय परिवार ने इसे गर्व का क्षण बताया है। विद्यालय प्रबंधन के अनुसार हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी स्कूल की छात्रा ने नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा में सफलता हासिल की है। रितिका ने अपनी मेहनत और लगन के दम पर यह मुकाम हासिल किया। ग्रामीण परिवेश से आने वाली छात्रा की ये उपलब्धि क्षेत्र के अन्य बच्चों के लिए भी प्रेरणादायक बनेगी। रितिका ने अपनी सफलता का श्रेय विद्यालय में मिल रही गुणवत्तापूर्ण शिक्षा , शिक्षकों के मार्गदर्शन और माता - पिता के सहयोग को दिया है।
 उधर, विद्यालय के प्रिंसिपल राजेश सैनी ने छात्रा को बधाई देते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। सही दिशा और बेहतर शिक्षा मिलने पर बच्चे बड़ी उपलब्धियां हासिल कर सकते हैं। वहीं, विद्यालय परिवार ने भी रितिका को इस शानदार उपलब्धि पर शुभकामनाएं देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow