अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने छात्रों की मांगों को लेकर पिंक पेटल पर की भूख हड़ताल

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय इकाई के कार्यकर्ता द्वारा छात्र मांगों को लेकर पिंक पेटल पर 24 घंटे की सांकेतिक भूख हड़ताल प्रारंभ की

Feb 13, 2025 - 19:01
 0  53
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने छात्रों की मांगों को लेकर पिंक पेटल पर की भूख हड़ताल
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला     13-02-2025

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय इकाई के कार्यकर्ता द्वारा छात्र मांगों को लेकर पिंक पेटल पर 24 घंटे की सांकेतिक भूख हड़ताल प्रारंभ की गई। भूख हड़ताल का समय 13 फरवरी 2025 दोपहर बाद 2:00 बजे से 14 फरवरी 2025 दोपहर बाद 2:00 बजे तक रहेगा! विद्यार्थी परिषद हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में प्रदेश स्तरीय मांगों को लेकर एवं प्रदेश सरकार के विरुद्ध आंदोलन लड़ रही है!  

इकाई मंत्री आशीष जी ने बताया की प्रदेश सरकार लंबे समय से छात्र आंदोलन को दरकिनार कर एक तरह से तानाशाही रवैया प्रदेश के अंदर अपना रही है! पूर्व की सरकारों ने जो छात्र संघ चुनाव 2013 के अंदर बंद कर दिए थे विद्यार्थी परिषद काफी लंबे समय से छात्र संघ चुनाव बहाली के लिए आंदोलन लड़ रही है! 

पूरे देश भर में सभी राज्यों में अलग-अलग चुनाव होते हैं लेकिन हम देखते हैं कि छात्र संघ चुनाव हिमाचल के अंदर प्रदेश सरकार बहाल नहीं कर रही है। विद्यार्थी परिषद प्रदेश  सरकार को यह चेतावनी देती है कि जल्द से जल्द छात्रसंघ चुनाव बहाल किए जाएं नहीं तो विद्यार्थी परिषद आंदोलन को और तेज करेगी! 

विधानसभा में हुई भर्तियो पर जो आरोप लगाए जा रहे हैं वह प्रदेश में एक चिंताजनक विषय है हम देखते हैं कि आज का युवा आशाबान होकर विधानसभा जैसे संवैधानिक इंस्टीट्यूशन पर अपना विश्वास अर्जित भी नहीं कर पा रहा है! क्योंकि संवैधानिक इंस्टीट्यूशन पर ऐसे आरोप आज के युवा को हताश व निराश कर देते हैं! विद्यार्थी परिषद की मांग करती है कि इन भर्तियो पर लगे आरोपों की न्यायिक जांच की जाए।  

इकाई मंत्री आशीष जी ने बताया गेस्ट टीचर पॉलिसी जो प्रदेश सरकार द्वारा प्रदेश के अंदर लाई गई इसका विद्यार्थी परिषद कड़ा विरोध करती है क्योंकि यह हिमाचल प्रदेश में पढ़ने वाले प्रत्येक छात्र के साथ सरासर धोखा है। जो छात्र हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की लाइब्रेरी के अंदर कमीशन की तैयारी कर रहा ऐसी पॉलिसी के माध्यम से प्रदेश सरकार उसके साथ अन्याय करने का काम कर रही है! विद्यार्थी परिषद यह मांग करती है कि गेस्ट टीचर पॉलिसी को वापस ले प्रदेश सरकार। 

प्रदेश विश्वविद्यालय में स्थाई कुलपति ना होने के कारण आर्थिक संकट प्रदेश विश्वविद्यालय पर है! काफी लंबे समय से विद्यार्थी परिषद प्रशासन के समक्ष नई बसें लाने का आवाहन कर रही है लेकिन अभी तक प्रशासन प्रशासन द्वारा इस पर कोई संज्ञान नहीं लिया गया है तो विद्यार्थी परिषद यह मांग करती है कि जल्द से जल्द विश्वविद्यालय के अंदर नहीं बसे  लाई जाए ताकि विद्यार्थियों को भारी भरकम संख्या में बसों के अंदर ना जाना पड़े। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow