अस्पतालों में नवजात शिशु किट में अब पौष्टिक खाद्य आहार को भी शामिल करने की तैयारी

अस्पतालों में नवजात शिशु किट में अब पौष्टिक खाद्य आहार को भी शामिल करने की तैयारी है। इसमें सेरेलैक या फिर पाउडर दूध को भी शामिल किए जाने विचार चल रहा

Aug 1, 2025 - 13:48
 0  25
अस्पतालों में नवजात शिशु किट में अब पौष्टिक खाद्य आहार को भी शामिल करने की तैयारी
Paras School Sadak Suraksha Doon Valley Deeserve Media
Paras School Sadak Suraksha Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला    01-08-2025

अस्पतालों में नवजात शिशु किट में अब पौष्टिक खाद्य आहार को भी शामिल करने की तैयारी है। इसमें सेरेलैक या फिर पाउडर दूध को भी शामिल किए जाने विचार चल रहा है। अभी अस्पताल में पैदा होने वाले शिशुओं को बेबी किट दी जाती है। इसमें कंबल, टॉवल, खिलौना, मच्छरदानी, पाउडर, साबुन सहित 14 वस्तुएं शामिल हैं। 

ऐसे में सरकार इस किट में पौष्टिक आहार सहित चार अन्य वस्तुओं को शामिल करने पर विचार कर रही है। स्वास्थ्य निगम की ओर से टेंडर करने की औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं। इसके बाद ही कंपनियों से निविदाएं मांगी जाएंगी। अगस्त महीने में अस्पतालों में यह वस्तुएं दी जानी हैं। संक्रमण से बचने के लिए यह वस्तुएं सरकार की ओर से निशुल्क उपलब्ध कराई जाएंगी। 

अस्पताल से जच्चा-बच्चा को छुट्टी होने के बाद यह किट दी जाएगी। हिमाचल प्रदेश में वर्ष 2019 से यह योजना चल रही है। शुरू में इस किट में आठ वस्तुएं उपलब्ध कराई जाती थीं, इसके बाद 12 फिर 14 वस्तुओं को शामिल किया गया। अब इन वस्तुओं को बढ़ाया जा रहा है। स्वास्थ्य मंत्री धनीराम शांडिल ने इसको लेकर अधिकारियों के साथ बैठक की है। 

मंत्री ने अगस्त महीने से यह वस्तुएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। उल्लेखनीय है कि कमला नेहरू अस्पताल के अलावा जिला अस्पताल जहां डिलिवरियां होती हैं। उनके लिए यह किट उपलब्ध कराई जाएगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow