आज से बिना हिम बस कार्ड के महिलाओं को नहीं मिलेगी किराए में छूट , स्कूली बच्चों  को 31 मई तक की छूट

हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) की बसों में किराये में 50 फीसदी की छूट का लाभ लेने के लिए अब महिलाओं के पास हिम बस कार्ड होना अनिवार्य कर दिया गया है। 1 अप्रैल से यानि आज से प्रभावी हुए इस नए नियम के तहत , जिन महिलाओं के पास यह कार्ड नहीं होगा, उन्हें बस का पूरा किराया देना होगा। 

Apr 1, 2026 - 14:54
 0  6
आज से बिना हिम बस कार्ड के महिलाओं को नहीं मिलेगी किराए में छूट , स्कूली बच्चों  को 31 मई तक की छूट
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला  01-04-2026
हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) की बसों में किराये में 50 फीसदी की छूट का लाभ लेने के लिए अब महिलाओं के पास हिम बस कार्ड होना अनिवार्य कर दिया गया है। 1 अप्रैल से यानि आज से प्रभावी हुए इस नए नियम के तहत , जिन महिलाओं के पास यह कार्ड नहीं होगा, उन्हें बस का पूरा किराया देना होगा। 
पहले इसके लिए 31 मार्च तक का समय दिया गया था और अब निगम ने फील्ड स्टाफ को इसे सख्ती से लागू करने के निर्देश दे दिए हैं। दूसरी ओर सरकारी स्कूल के विद्यार्थियों को बड़ी राहत दी गई है। 
पहली से बारहवीं कक्षा तक के छात्रों के लिए हिम बस कार्ड बनवाने की समय सीमा को बढ़ाकर 31 मई कर दिया गया है। जब तक कार्ड नहीं बन जाते , तब तक छात्र पहले की तरह स्कूल आने-जाने के लिए मुफ्त यात्रा सुविधा का लाभ उठा सकेंगे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow