आदेश के बाद वन भूमि पर अवैध तरीके से उगाए सेब, नाशपाती और प्लम आदि के करीब 159 पेड़ों पर चली कुल्हाड़ी 

हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के कुमारसैन के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत बड़ागांव के सराहन गांव में हाईकोर्ट के आदेश के बाद वन भूमि पर अवैध तरीके से उगाए सेब, नाशपाती और प्लम, आड़ू के करीब 159 पेड़ वन विभाग ने पुलिस की टीम के साथ मिलकर काट दिए

Jul 14, 2025 - 16:35
 0  28
आदेश के बाद वन भूमि पर अवैध तरीके से उगाए सेब, नाशपाती और प्लम आदि के करीब 159 पेड़ों पर चली कुल्हाड़ी 
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - रामपुर     14-07-2025

हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के कुमारसैन के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत बड़ागांव के सराहन गांव में हाईकोर्ट के आदेश के बाद वन भूमि पर अवैध तरीके से उगाए सेब, नाशपाती और प्लम, आड़ू के करीब 159 पेड़ वन विभाग ने पुलिस की टीम के साथ मिलकर काट दिए। 

संबंधित व्यक्तियों को विभाग की ओर से पहले ही नोटिस भेज दिए गए थे। वन मंडल कोटगढ़ के अंतर्गत आने वाली रेंज कुमारसैन और कानूनगो बड़ागांव के नेतृत्व में यह कार्रवाई अमल में लाई गई। सेब, नाशपाती और चेरी के पेड़ों को काटकर कब्जा छुड़ाया गया।

इस मौके पर वन, राजस्व, पुलिस, जल शक्ति विभाग और बिजली बोर्ड की संयुक्त रूप से मौजूद रहे। जलशक्ति विभाग और बिजली विभाग ने पानी और बिजली कनेशन को भी मौके पर जाकर काट दिया। बताया जा रहा है कि  इस उक्त व्यक्ति का इससे पहले भी हाईकोर्ट के आदेश के अनुसार लगभग 150 सेब को पौधों को काटा गया। 

अब दूसरी बार पेडों को कटा जा रहा है। उधर, वन विभाग के आरओ कुमारसैन अरुण कुमार ने बताया कि अभी तक सराहन गांव में 159 पौधे काटे गए हैं। हाईकोर्ट के आदेशों के बाद कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow