यंगवार्ता न्यूज़ - शिलाई 14-09-2026
हिमाचल प्रदेश सरकार में उद्योग, श्रम एवं रोजगार तथा संसदीय कार्य मंत्री ठाकुर हर्षवर्धन चौहान ने अपना जन्मदिन सादगी और आत्मीयता के साथ अपने निवास स्थान नाया में मनाया। इस दौरान उनके परिवार के सदस्यों, शुभचिंतकों और शिलाई क्षेत्र से पहुंचे लोगों ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।
जन्मदिन के अवसर पर प्रदेशभर से समर्थकों , कांग्रेस कार्यकर्ताओं , मित्रों और शुभचिंतकों द्वारा भी ठाकुर हर्षवर्धन चौहान को फोन, संदेशों और सोशल मीडिया के माध्यम से बधाई एवं शुभकामनाएं दी जा रही हैं। बड़ी संख्या में लोगों ने उनके स्वस्थ, सुखद एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। इस अवसर पर नाया स्थित उनके निवास पर आत्मीय माहौल देखने को मिला। ठाकुर हर्षवर्धन चौहान शिलाई विधानसभा क्षेत्र से लंबे समय से सक्रिय राजनीति में हैं और क्षेत्र के लोगों के साथ उनके व्यक्तिगत संबंधों को भी महत्वपूर्ण माना जाता है।
जन्मदिन के मौके पर शिलाई क्षेत्र के लोगों ने उनके प्रति अपनी शुभकामनाएं व्यक्त करते हुए उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। समर्थकों ने कहा कि जनता के विश्वास, क्षेत्र के विकास और जनसेवा के प्रति ठाकुर हर्षवर्धन चौहान का समर्पण लगातार प्रेरणादायी रहा है। उन्होंने उम्मीद जताई कि आने वाले समय में भी वे इसी ऊर्जा और समर्पण के साथ हिमाचल प्रदेश तथा शिलाई क्षेत्र के विकास के लिए कार्य करते रहेंगे।