उप-मुख्यमंत्री ने हालात की गंभीरता को देखते हुए जल शक्ति विभाग को त्वरित कार्रवाई के दिए निर्देश 

प्रदेश में हाल ही में हुई भारी बारिश और भूस्खलन से जल शक्ति विभाग को भारी नुकसान हुआ है। उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने बताया कि प्रदेश भर में विभाग की 3,698 परियोजनाएं प्रभावित हुई हैं, जिनमें 2,786 जलापूर्ति, 733 सिंचाई और 41 सीवरेज परियोजनाएं शामिल

Jul 3, 2025 - 13:12
 0  25
उप-मुख्यमंत्री ने हालात की गंभीरता को देखते हुए जल शक्ति विभाग को त्वरित कार्रवाई के दिए निर्देश 
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला     03-07-2025

प्रदेश में हाल ही में हुई भारी बारिश और भूस्खलन से जल शक्ति विभाग को भारी नुकसान हुआ है। उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने बताया कि प्रदेश भर में विभाग की 3,698 परियोजनाएं प्रभावित हुई हैं, जिनमें 2,786 जलापूर्ति, 733 सिंचाई और 41 सीवरेज परियोजनाएं शामिल हैं। 

प्रारंभिक आकलन के अनुसार विभाग को अब तक लगभग 240 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। उप-मुख्यमंत्री ने हालात की गंभीरता को देखते हुए जल शक्ति विभाग को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि विभाग ने युद्ध स्तर पर बहाली का कार्य शुरू कर दिया है। सरकार की शीर्ष प्राथमिकता पेयजल और सीवरेज सेवाओं को बहाल करना है। 

ताकि आम लोगों को जल्द से जल्द राहत मिल सके। मुकेश अग्निहोत्री ने बताया कि अब तक 1,591 जलापूर्ति परियोजनाएं अस्थायी रूप से बहाल कर दी गई हैं। विभाग के अधिकारी और तकनीकी कर्मचारी दिन-रात बहाली कार्य में जुटे हुए हैं, ताकि शेष परियोजनाएं भी शीघ्र सुचारू हो सकें। उप-मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार इस आपदा की घड़ी में जनता के साथ पूरी मजबूती से खड़ी है। 

उन्होंने भरोसा दिलाया कि जल शक्ति विभाग सभी उपलब्ध संसाधनों का पूर्ण उपयोग कर प्रभावित परियोजनाओं को शीघ्र बहाल करने के लिए कृत संकल्पित है। मुकेश अग्निहोत्री ने सभी संबंधित विभागों से आपसी समन्वय बनाए रखते हुए तेज गति से बहाली कार्य पूरा करने का आह्वान किया है, ताकि प्रदेश में सामान्य जनजीवन शीघ्र बहाल हो सके।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow