एक भारत आत्मनिर्भर भारत यूनिटी मार्च में हिमाचल के 21 युवा डेलीगेट्स हुए शामिल

सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा आयोजित ‘एक भारत आत्मनिर्भर भारत : यूनिटी मार्च’ में हिमाचल प्रदेश से 21 युवा डेलीगेट्स का चयन किया गया है। मोर्चा प्रदेश महामंत्री सुशील कदशोली के नेतृत्व में हिमाचल का यह दल दिल्ली से लेकर गुजरात के ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ तक 8 दिवसीय राष्ट्रीय एकता यात्रा में भाग ले रहा है

Nov 27, 2025 - 18:27
 0  15
एक भारत आत्मनिर्भर भारत यूनिटी मार्च में हिमाचल के 21 युवा डेलीगेट्स हुए शामिल
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला  27-11-2025

सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा आयोजित ‘एक भारत आत्मनिर्भर भारत : यूनिटी मार्च’ में हिमाचल प्रदेश से 21 युवा डेलीगेट्स का चयन किया गया है। मोर्चा प्रदेश महामंत्री सुशील कदशोली के नेतृत्व में हिमाचल का यह दल दिल्ली से लेकर गुजरात के ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ तक 8 दिवसीय राष्ट्रीय एकता यात्रा में भाग ले रहा है। यह राष्ट्रीय यात्रा मंत्रालय द्वारा निर्धारित मार्ग के अनुसार दिल्ली - अलवर - कोटा - उदयपुर - गुजरात - एकता नगर से आगे बढ़ते हुए स्टैच्यू ऑफ यूनिटी पर संपन्न होगी। 
हिमाचल के 21 युवा देशभर के प्रतिनिधियों के साथ विशेष एकता यात्रा का हिस्सा बने है। यात्रा के दौरान लगभग 152 किलोमीटर की पैदल यात्रा का आयोजन। पैदल यात्रा में व्यापक जनसंपर्क, युवा संवाद, सांस्कृतिक जागरूकता कार्यक्रम और राष्ट्रीय एकता का संदेश जन-जन तक पहुँचाया जाएगा। राजस्थान और गुजरात के विभिन्न शहरों में सामाजिक, सांस्कृतिक और युवा सहभागिता कार्यक्रम आयोजित होंगे। हिमाचल के प्रत्येक जिले से युवा मोर्चा पदाधिकारी शामिल इस राष्ट्रीय अभियान में हिमाचल प्रदेश के हर जिले से युवा मोर्चा के जिला पदाधिकारी व सक्रिय युवा शामिल हो रहे हैं। प्रदेश का यह मजबूत प्रतिनिधित्व यात्रा को हिमाचल की ओर से विशेष पहचान देता है। 
हिमाचल डेलीगेट्स ने प्रस्थान से पहले कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल की ‘विविधता में एकता’ की विचारधारा को राष्ट्र भर में पहुँचाना ही इस यात्रा का लक्ष्य है। जनसंपर्क के दौरान युवाओं ने एक भारत श्रेष्ठ भारत और आत्मनिर्भर भारत का संदेश लगातार जनता तक पहुँचाया। युवा मोर्चा प्रदेश महामंत्री सुशील कदशोली ने कहा कि स्टैच्यू ऑफ यूनिटी तक की यह ऐतिहासिक यात्रा मात्र एक मार्च नहीं, बल्कि राष्ट्र की शक्ति, एकता और सांस्कृतिक विविधता का जीवंत प्रमाण है। हिमाचल का युवा दल सेवा, समर्पण और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow