ऑपरेशन सिंदूर के बाद देश के 18 हवाई अड्डों पर सिविल उड़ानों पर 10 मई तक रोक जानिए 

देश के उत्तर और पश्चिमी हिस्सों में 18 हवाई अड्डों पर सिविल उड़ानों को 10 मई तक रोक दिया गया है। भारतीय सेनाओं द्वारा पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर और पाकिस्तान में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत आतंकवादी ठिकानों को निशाना बनाए जाने के कुछ घंटों बाद बुधवार तड़के अचानक सिविल उड़ानों को बंद करने के निर्देश दिए गए

May 7, 2025 - 18:54
 0  70
ऑपरेशन सिंदूर के बाद देश के 18 हवाई अड्डों पर सिविल उड़ानों पर 10 मई तक रोक जानिए 
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

न्यूज़ एजेंसी - नई दिल्ली  07-05-2025
देश के उत्तर और पश्चिमी हिस्सों में 18 हवाई अड्डों पर सिविल उड़ानों को 10 मई तक रोक दिया गया है। भारतीय सेनाओं द्वारा पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर और पाकिस्तान में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत आतंकवादी ठिकानों को निशाना बनाए जाने के कुछ घंटों बाद बुधवार तड़के अचानक सिविल उड़ानों को बंद करने के निर्देश दिए गए। 
सूत्रों के अनुसार जिन हवाई अड्डों पर सिविल उड़ानों को बंद किया गया है उन हवाई अड्डों की सूची में लेह , थोइस , श्रीनगर , जम्मू , अमृतसर , पठानकोट , चंडीगढ़ , जोधपुर , ग्वालियर , जैसलमेर , बीकानेर , जामनगर , बठिंडा , भुज , धर्मशाला, शिमला , राजकोट और पोरबंदर शामिल हैं। 
सूत्रों के अनुसार उड़ानें रोकने के लिए नोटिस टू एयरमैन ( एनओटीएएम ) भी जल्द ही जारी किए जाने की उम्मीद है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ये हवाई अड्डे 10 मई तक नागरिक उड़ानों के लिए बंद रहेंगे। इनमें नियमित उड़ानें और चार्टर्ड उड़ानें दोनों शामिल हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow