यंगवार्ता न्यूज - शिमला 25 जुलाई, 2026 :
प्रदेश में एक सप्ताह तक बारिश का दाैर जारी रहने का पूर्वानुमान है। पांच दिन राज्य के अधिकतर भागों में झमाझम बारिश होने के आसार हैं। जबकि तीन दिन कई भागों में भारी स बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। आज भी शिमला सहित अन्य भागों में माैसम खराब बना हुआ है। उधर, पिछले 24 घंटों के दौरान ज्यादातर स्टेशनों पर अधिकतम तापमान में 2-8 डिग्री सेल्सियस की उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई। मंडी में अधिकतम तापमान 33.7 डिग्री सेल्सियस व भरमाैर में न्यूनतम तापमान 12.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 25 से 27 जुलाई तक कुछ भागों में भारी बारिश का येलो अलर्ट है। 27 से 31 जुलाई तक प्रदेश के अधिकतर स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इस दाैरान 28 से 30 जुलाई तक कुछ भागों में भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।