निजी कंपनी प्रबंधन से गरीब मजदूर को न्याय देने की अपील : प्रदीप चौहान ठुंडू

मजदूर नेता प्रदीप चौहान ठुंडू ने वेटबेस्टा (Vetbesta) कंपनी प्रबंधन से एक गरीब मजदूर को दोबारा रोजगार देने की अपील की है। उन्होंने आरोप लगाया कि सिलाई विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस परिवार से जुड़े एक युवा मजदूर को दूसरे क्षेत्र के गरीब मजदूर के समर्थन में आवाज उठाने पर नौकरी से निकाल दिया गया।

Nov 5, 2026 - 14:03
 0  7
निजी कंपनी प्रबंधन से गरीब मजदूर को न्याय देने की अपील : प्रदीप चौहान ठुंडू

यंगवार्ता न्यूज - पांवटा साहिब 5 नवंबर : 


मजदूर नेता प्रदीप चौहान ठुंडू ने वेटबेस्टा (Vetbesta) कंपनी प्रबंधन से एक गरीब मजदूर को दोबारा रोजगार देने की अपील की है। उन्होंने आरोप लगाया कि सिलाई विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस परिवार से जुड़े एक युवा मजदूर को दूसरे क्षेत्र के गरीब मजदूर के समर्थन में आवाज उठाने पर नौकरी से निकाल दिया गया।

प्रदीप चौहान ने कहा कि दिवाली से ठीक पहले एक गरीब परिवार की रोजी-रोटी छिनना बेहद दुखद है। उन्होंने कंपनी के मालिक ठाकुर साहब से प्रबंधन के इस फैसले पर पुनर्विचार करने और मजदूर को दोबारा नौकरी पर रखने की मांग की।उन्होंने कहा कि यदि दिवाली से पहले मजदूर को न्याय मिल जाता है तो उन्हें कंपनी मालिक के घर के बाहर शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात रखने की जरूरत नहीं पड़ेगी। उनका उद्देश्य किसी को परेशान करना नहीं, बल्कि गरीब मजदूर की आवाज मालिक तक पहुंचाना है।

प्रदीप चौहान ठुंडू ने कहा कि वह हमेशा मजदूरों के अधिकारों और सम्मान की लड़ाई लड़ते रहेंगे। गरीब परिवार की रोजी-रोटी और सम्मान से बढ़कर कुछ नहीं है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="500" height="900" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />
src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="340" height="600" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />