कल चुना जाएगा वॉयस ऑफ शिवरात्रि,ऑडिशन से 257 कलाकारों से टॉप 10 कलाकार सलेक्ट 

Mar 3, 2025 - 16:27
 0  43
कल चुना जाएगा वॉयस ऑफ शिवरात्रि,ऑडिशन से 257 कलाकारों से टॉप 10 कलाकार सलेक्ट 
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - मंडी     03-03-2025

अतिरिक्त उपायुक्त एवं अंतर्राष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव की सांस्कृतिक उप समिति के अध्यक्ष रोहित राठौर ने बताया कि वॉयस ऑफ शिवरात्रि का फाइनल कल 4 मार्च को महोत्सव की अंतिम सांस्कृतिक संध्या में सेरी मंच पर सायं 4.00 बजे से आयोजित किया जाएगा। वॉयस ऑफ शिवरात्रि के लिए 257 कलाकारों में से टॉप 10 का चयन ऑडिशन के माध्यम से किया गया था। 

अब इन टॉप 10 में से वॉयस ऑफ शिवरात्रि का चयन होगा। उन्होंने बताया कि फाईनल मुकाबले में कलाकार मुकुल शर्मा, शालु धीमान, गुलशन, विकास, शुभम चोपड़ा, रागिनी, आनंद कुमार, आनंद कुमार, देवांश शर्मा और रजनी ठाकुर ने अपनी जगह बनाई है। मुकुल शर्मा ने 2025 में आई मुबी द रैबिट हाऊस में एक गाना गाया है और दो गाने लिखे हैं। 

मुंबई में उन्होंने तीन साल म्यूजिक प्रोडक्शन सीखी है। उनके कई गाने यूट्यूब पर आ चुके हैं। शालु धीमान ऑल इंडिया लेवल की मृदु क्रिएशन सिंगिंग इवेंट की विजेता, वॉयस ऑफ शिमला की दो बार की और वॉयस ऑफ हिमाचल की एक बार उपविजेता और रफी नाईट की विजेता रही है। 

गुलशन म्यूजिक में मास्टर कर रहे हैं। वॉयस ऑफ हिमाचल के विजेता रह चुके हैं। ऑडिशन के माध्यम से प्रदेश में होने वाले अधिकांश मेलों में अपनी प्रस्तुति दे चुके हैं। विकास कुमार वॉयस ऑफ पंजाब में टॉप 15 में रहे हैं। वॉयस ऑफ सुकेत और वॉयस ऑफ मंडी भी रह चुके हैं। शुभम चोपड़ा हिमाचल आईकन आवार्ड प्राप्त कर चुके हैं। 

वह खुद गानों की कंपोजिशन करते हैं। उनके कई गाने यूट्यूब पर हैं एक गाने को तो 10 लाख व्यूज मिल चुके हैं। रागिनी हिमाचल की आवाज की जुनियर वर्ग की विजेता रही हैं। द टैलेंट वर्ड शो की विजेता रही हैं और सारेगामापा में टॉप 26 में स्थान बना चुकी हैं।

आनंद कुमार वॉयस ऑफ मनाली कार्निवल के उप विजेता और रफी नाईट के विजेता रह चुके हैं। एकता हिमाचल की आवाज प्रतियोगिता में 2023 में सेमीफाइनल तक पहुंची हैं। रजनी ठाकुर 2023 में आयोजित लता मंगेशकर अवार्ड की विजेता रह चुकी हैं। आकाशवाणी शिमला और दूरदर्शन शिमला में भी गाना गा चुकी हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow