कांग्रेस की 10 गारंटियां निकलीं जुमला, आज भी ठगी हुई महसूस कर रही  प्रदेश की  जनता  : श्रीकांत शर्मा

नालागढ़ विधानसभा के रामशहर मंडल एवं नालागढ़ शहर मंडल में आयोजित ‘अपना बूथ सबसे मजबूत’ कार्यक्रम के तहत भाजपा प्रदेश प्रभारी श्रीकांत शर्मा ने कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद किया

Jan 10, 2026 - 18:42
 0  15
कांग्रेस की 10 गारंटियां निकलीं जुमला, आज भी ठगी हुई महसूस कर रही  प्रदेश की  जनता  : श्रीकांत शर्मा
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

अपना बूथ सबसे मजबूत’ के जरिए कांग्रेस की जनविरोधी नीतियों का घर-घर जवाब देगी भाजपा

यंगवार्ता न्यूज़ - नालागढ़   10-01-2026

नालागढ़ विधानसभा के रामशहर मंडल एवं नालागढ़ शहर मंडल में आयोजित ‘अपना बूथ सबसे मजबूत’ कार्यक्रम के तहत भाजपा प्रदेश प्रभारी श्रीकांत शर्मा ने कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने वर्तमान कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि यह सरकार धरातल पर पूरी तरह फेल साबित हो चुकी है।

श्रीकांत शर्मा ने कहा कि कांग्रेस ने चुनावों के दौरान 10 गारंटियों का ढिंढोरा पीटा था, लेकिन सत्ता में आने के बाद आज तक एक भी गारंटी पूरी नहीं की गई। हिमाचल का युवा आज भी लाखों नौकरियों का इंतजार कर रहा है, जबकि कांग्रेस सरकार केवल अपने मित्रों और चुनिंदा सरकारी कर्मचारियों को बार-बार एक्सटेंशन देने में लगी हुई है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश की 28 लाख बहनें आज भी प्रतिमाह 1500 रुपये की सहायता राशि का इंतजार कर रही हैं। कांग्रेस की राष्ट्रीय नेता द्वारा चुनावों के दौरान महिलाओं से किए गए वादे आज भी अधूरे हैं, जिससे महिलाओं में भारी निराशा और आक्रोश है।

श्रीकांत शर्मा ने कहा कि कांग्रेस की जनविरोधी नीतियों और झूठे वादों को भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता बूथ स्तर से लेकर घर-घर तक पहुंचाएगा और जनता को सच्चाई से अवगत करवाएगा।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष रत्नपाल सिंह, प्रदेश सचिव संजय ठाकुर, प्रदेश सचिव वंदना योगी, पूर्णकालिक विस्तारक अक्षय भरमौरी, पूर्व विधायक के.एल. ठाकुर, पूर्व विधायक लखविंदर राणा, नालागढ़ शहर मंडल अध्यक्ष शालिनी शर्मा, रामशहर मंडल अध्यक्ष कुलभूषण शर्मा, जिला महामंत्री बलबीर ठाकुर, मंडल महामंत्री लाल चंद ठाकुर, प्रवीण सैनी, रामशहर मंडल महामंत्री सोमनाथ, राजन, जिला उपाध्यक्ष धनीराम काला, अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष गुरमीत सिंह, ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष नसीब सैनी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य आशुतोष वैध, उद्योग प्रकोष्ठ प्रदेश सह संयोजक हरबंस पटियाल, सहकारिता प्रकोष्ठ के योगेश भरतिया, चुनाव प्रकोष्ठ सह संयोजक रविन्द्र ठाकुर सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow