कांग्रेस में गुटबाजी चरम पर, हॉलीलॉज को ठिकाने लगाने में लगे सीएम सुक्खू : जयराम ठाकुर 

नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस में गुटबाजी चरम पर है। मुख्यमंत्री सुक्खू हॉलीलॉज को ठिकाने लगाने में लगे हुए हैं। वह हॉलीलॉज मुक्त कांग्रेस बनाना चाह रहे

Nov 27, 2024 - 17:41
Nov 27, 2024 - 17:59
 0  129
कांग्रेस में गुटबाजी चरम पर, हॉलीलॉज को ठिकाने लगाने में लगे सीएम सुक्खू : जयराम ठाकुर 
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला    27-11-2024

नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस में गुटबाजी चरम पर है। मुख्यमंत्री सुक्खू हॉलीलॉज को ठिकाने लगाने में लगे हुए हैं। वह हॉलीलॉज मुक्त कांग्रेस बनाना चाह रहे हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के भाजपा के पांच गुटों में बंटे होने के बयान पर कहा कि भाजपा एकजुट है और मजबूत है। 

कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुए एक गुट को ईस्ट इंडिया कंपनी कहने पर जयराम ठाकुर ने कहा कि सुक्खू छात्र राजनीति से निकले हैं तो उन्हें चुटकुले बनाने की आदत है। उन्होंने कहा कि अगर कोई और नेता भी भाजपा में आना चाहें तो उसका स्वागत है। 

शिमला के आशियाना में हुई पत्रकार वार्ता में जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस सरकार दो साल का कार्यकाल पूरा होने पर जश्न मनाने की बात कर रही है। वहीं सरकार के एक मंत्री और कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने कहा है कि उन्हें इसकी कोई जानकारी नहीं है। इससे यह बात साफ होती है कि सरकार और संगठन में कोई तालमेल नहीं है। 

राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन की ओर से बोर्ड, आयोग और निगम के तीन अध्यक्ष-उपाध्यक्ष को लाभ के पद के तहत राज्यपाल के पास चुनौती देने की बात करने पर पूछे जाने पर जयराम ठाकुर ने कहा कि इस बारे में कानूनी जांच करके ही फैसला लिया जाएगा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow